India News (इंडिया न्यूज), Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय मुंबई में आए हुए हैं। त्योहारी सीजन के बाद यह स्वीट कपल घर वापस आ गया है। भारत आते ही दोनों ने देसी खाने का स्वाद लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में वो शहर के एक मशहूर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में गए और वहां दोनों ने नाश्ता किया। विराट-अनुष्का की ब्रेकफास्ट डेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई के बेन्ने बॉम्बे में नाश्ते का लुत्फ़ उठाया। कपल ने सभी स्टाफ के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। रेस्टोरेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने उनकी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें विराट और अनुष्का पोज देते नजर आ रहें हैं। खबर है कि भारत पहुंचते ही दोनों ने डोसा खाया। कपल ने क्रिस्पी डोसा और स्वादिष्ट इडली पोडी का लुत्फ उठाया। कपल की डोसा डेट काफी रोमांटिक रही।
Anushka Sharma and Virat Kohli
View this post on Instagram
इससे पहले अनुष्का शर्मा ने गुरुवार 7 नवंबर को मुंबई के बीच पर छठ पूजा करते लोगों की तस्वीरें शेयर कर लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस तस्वीर के साथ बताया था कि वो मुंबई में मौजूद हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट से ब्रेक लेने वाले विराट काफी मस्ती कर रहें हैं। 5 नवंबर को अनुष्का ने अपने दोनों बच्चों- अकाय और वामिका को गोद में लिए हुए अपनी एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और अपने पति और क्रिकेटर विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इससे पहले करवा चौथ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कृष्ण दास के कीर्तन में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाते हुए जोड़े की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।