इंडिया न्यूज़: (Arijit Singh and Mahendra Singh Dhoni Video) इंडियन प्रीमयर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का शुभारंग 31 मार्च को हो चुका है। बता दें कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी हमेशा की तरह काफी ग्रैंड तरीके से हुई। इस मौके पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज़ ने अपनी परफॉर्मेंस दी है। वहीं, पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने भी अपनी प्यारी आवाज से लोगों पर जादू चलाया।
आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी पर अरिजीत सिंह के अलावा तमन्ना भाटिया, रश्मिका मंदाना सहित तमाम सितारे पहुंचे और अपनी परफॉर्मेंस दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अरिजीत सिंह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पैर छूते नज़ आ रहें हैं।
Arijit Singh and Mahendra Singh Dhoni Video.
आपको बता दें कि आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी पर अरिजीत सिंह परफॉर्मेंस दे रहे थे। इस दौरान चेन्नई सुपरकिंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी स्टेज पर पहुंचे और उनसे मिले।
Arjit Singh touching the feet of MS Dhoni, a beautiful moment. pic.twitter.com/PsoEgDJQ8x
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 1, 2023
तभी अरिजीत सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छू लिए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अरिजीत सिंह को गले लगा लिया। ये प्यारा नजारा देखने लायक था।
Arijit Singh show at IPL 2023 opening ceremony. pic.twitter.com/FQuKHvWUwg
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 31, 2023
इस दौरान के फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें हैं। साथ ही लोग इस पर काफी प्यारे रिएक्शन दे रहें हैं।