India News (इंडिया न्यूज़), Singhan Again: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी खूद फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म के सेट से डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक तस्वीर साझा की हैं।
![]()
Singhan Again
View this post on Instagram
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर साझा की, जिसमें वह और रोहित शेट्टी दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, “रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का विलेन!!! (रोहित शेट्टी के पुलिस ब्रह्मांड का खलनायक)। मैंने सिंघम अगेन पर अपना काम पूरा कर लिया है!!! मेरी 20वीं फिल्म और एक ऐसे निर्देशक के साथ मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक, जो मास सिनेमा का बॉस है!!!
Rashmika Mandanna ने PM Modi की तारीफों के बांधे पुल, भारत के विकास को लेकर कही ये बात -Indianews
आगे फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा, “मैं भारतीय सिनेमा की सबसे मनोरंजक फ्रेंचाइजी में से एक का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहा हूं। हम अपनी कड़ी मेहनत के जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर चमकने का इंतजार नहीं कर सकते!!!”
सिंघम (2011) और सिंघम रिटर्न्स (2014) के बाद सिंघम अगेन रोहित शेट्टी के पुलिस जगत की अगली कड़ी है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान सहित कई स्टार कलाकार शामिल हैं। जबकि यह सिंघम सीरीज की तीसरी किस्त है, यह रोहित शेट्टी की प्रतिष्ठित कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है।
Shreyas Talpade ने PM Modi को लेकर किए बड़े दावे, जानें क्या कहा -Indianews