होम / Arjun Kapoor ने बताया 15 महीने में कैसे घटाया वजन, ऐसे फैट से फिट हुए एक्टर !

Arjun Kapoor ने बताया 15 महीने में कैसे घटाया वजन, ऐसे फैट से फिट हुए एक्टर !

India News Desk • LAST UPDATED : May 10, 2022, 11:43 am IST

इंडिया न्यूज़, मुंबई:
Arjun Kapoor: बी टाउन एक्टर अर्जुन कपूर की फिटनेस को लेकर जो स्टोरी है वह यूथ के लिए प्रेरणादायक है। बता दें कि कभी अर्जुन कपूर ओवरवेट हुआ करते थे। लेकिन उन्होंने फिल्मों में एंट्री से पहले 50 किलो वजन घटाया था। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने अपने बढ़े हुए वजन को मेंटेन कर लिया है।

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज शेयर की है

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल उनका वजन दोबारा से बढ़ गया था। ऐसे में सालभर मेहनत करने के बाद अर्जुन एक बार फिर फिट हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने योग को भी अपने वर्कआउट का हिस्सा बना लिया है।

Arjun Kapoor Transformation
Arjun Kapoor Transformation

बता दें कि पहली फोटो में अर्जुन कपूर को एकदम फिट लुक में देखा जा सकता है। उन्होंने मिरर सेल्फी खींची है, जिसमें वह अपनी एब्स को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर को दुखी चेहरा बनाते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में वह थोड़े से मोटे हैं। उनके एब्स नहीं हैं। साथ ही अपने पायजामे में वह ठीक से फिट नहीं हो पा रहे हैं।

मैंने खुद से प्यार करना सीख लिया है : अर्जुन कपूर

पहला फोटो मई 2022 का है और दूसरा फरवरी 2021 का। अपने फोटो के कैप्शन में अर्जुन कपूर लिखते हैं, ’15 महीने मैंने खुद पर काम किया है. क्यूट महसूस कर रहा हूं और बाद में ये पोस्ट बिल्कुल डिलीट नहीं करूंगा, क्योंकि मैं इस जर्नी पर बेहद गर्व करता हूं।’

Arjun Kapoor Transformation photo
Arjun Kapoor Transformation photo

उन्होंने आगे लिखा, ‘फरवरी 2021 से मई 2022 तक, यह सब करना मेरे लिए मुश्किल था और मैं खुश हूं कि मैं अपने रास्ते पर बना रहा। मैं मानता हूं कि ट्रैक पर रहना मुश्किल था। अभी भी है। लेकिन मुझे पिछले 15 महीनों से जो महसूस हो रहा है वो बहुत पसंद है। मैं उम्मीद करता हूं कि आगे भी ऐसा ही रहेगा।’

अर्जुन ने कहा कि उन्होंने खुद से प्यार करना सीख लिया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा मंडे मोटिवेशन अब मैं खुद हूं, ना कि वो लोग जो इंस्टाग्राम पर खुद से प्यार जता रहे हैं. बहुत समय हो गया है जबसे मैंने ऐसा महसूस किया है. ये मैं हूं. जैसा भी हूं मैं हूं (छाती के बालों के साथ)।’ बता दें कि अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर उनके फैंस प्यार बसरा रहे हैं।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

यह भी पढ़ें : Panchayat Season 2 Trailer इस बार जितेंद्र कुमार और रघुबीर यादव की कॉमेडी का दिखेगा ओवर डोज

यह भी पढ़ें : Sonu Sood अब नेपाली लड़की के लिए बने मसीहा, एक्टर ने कहा, हम तो सिर्फ जरिया है

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT