Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

‘रामायण’ के सेट पर सिगरेट पीते थे अरुण गोविल; इस घटना के बाद छोड़ दी स्मोकिंग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Arun Govil: अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाकर सबके चहेते बन गए थे. लेकिन क्या आपको पता है इस दौरान अभिनेता सेट पर सिगरेट पीते थे. फिर एक ऐसी घटना हुई, जिसके बाद उन्होंने छोड़ दी स्मोकिंग.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-04-06 13:32:37

Mobile Ads 1x1
90 के दशक में टीवी का सबसे चर्चित धारावाहिक रामानंद सागर का ‘रामायण’ था. इसमे अरुण गोविल ने भगवान राम की भूमिका निभाई थी. इस भूमिका के बाद लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे. आपको पता है एक बार शूटिंग सेट पर अरुण गोविल सिगरेट पी रहे थे, तभी किसी ने कुछ ऐसा बोला कि उन्होंने स्मोकिंग ना करने की कसम खा ली. जानिए पूरा वाकया. 

रामानंद सागर के पोते ने किया खुलासा

फिल्म निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर के पोते शिव सागर हाल ही में प्रीतिका राव के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने सेट से जुड़े कुछ किस्से बताए. उन्होंने बताया कि उस वक्त उनके दादा रामानंद सागर भी स्मोकिंग करते थे. हालांकि, ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान किसी को भी स्मोकिंग और ड्रिंक करने की सख्त मनाही थी. 

अरुण गोविल को स्मोकिंग करते देखा तो…

आगे बातचीत में शिव सागर ने एक किस्सा सुनाया, जब अरुण गोविल सेट पर स्मोकिंग कर रहे थे. उन्होंने बताया, ‘अरुण एक बार सेट पर सिगरेट पी रहे थे, तभी एक स्पॉटबॉय ने उन्हें याद दिलाया कि लोग उन्हें भगवान राम के रूप में मानते हैं और उनके पैर तक छूते हैं, इसलिए उन्हें स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए. यह बात  अरुण गोविल के दिल को लग गई और उन्होंने उसी समय सिगरेट छोड़ दी. इसके बाद शूटिंग के दौरान सभी ने स्मोकिंग और ड्रिंकिंग से दूरी बना ली.’

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी आ रहे नजर

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे. वहीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी सीता का किरदार निभा रही हैं. ‘KGF’ स्टार यश ‘रावण’ के रूप में नजर आएंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे ‘लक्ष्मण’ की भूमिका निभाएंगे. वहीं दूसरी तरफ काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदारों में दिखाई देंगी. फिल्म में अरुण गोविल दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज होगी.  

डिस्क्लेमर- सिगरेट और शराब के सेवन से सेहत को खतरा है. इंडिया न्यूज इन चीजों के सेवन का समर्थन नहीं करता है.

MORE NEWS