एक्ट्रेस अशनूर कौर ने बताया कि वजन घटाने के लिए उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था, जिससे वे सेट पर बेहोश हो गई थीं. उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है कि हमेशा सही तरीके से और हेल्दी रहकर ही अपना वजन कम करें.
bollywood
Health tips : टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अशनूर कौर ने हाल ही मेंअपने जीवन के एक मुश्किल दौर के बारे में बताया है. अशनूर, जिन्हें लोग (Show )’ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘पटियाला बेब्स’ जैसे सीरियल्स से जानते है, हाल ही में उन्होंने बताया है कि फिट दिखने के चक्कर में उन्होंने अपनी सेहत के साथ बहुत बड़ी गलती कर दी थी.
फिट दिखने का दबाव और सख्त डाइट अशनूर ने बताया कि जब वे छोटी थी, तब उन पर पतला दिखने का बहुत ज्यादा दबाव था. जल्दी वजन घटाने के लिए उन्होंने खाना-पीना लगभग बंद कर दिया था और वे घंटों तक भूखी रहती थी साथ ही वो कम खाना खाती थी. उन्हें लगा था कि ऐसा करने से वे जल्दी फिट हो जाएंगी. सेट पर अचानक बिगड़ी तबीयत लगातार भूखा रहने की वजह से अशनूर के शरीर में बहुत कमजोरी आ गई थी. एक दिन जब वे शूटिंग कर रही थी, तो कमजोरी की वजह से वे सेट पर ही बेहोश (Faint) होकर गिर और उन्हें अहसास हुआ कि पतले होने से कहीं ज्यादा जरूरी स्वस्थ रहना है.
अशनूर ने अब अपनी लाइफस्टाइल पूरी तरह बदल ली है. वे अब भूखी नहीं रहतीं, औऱ अच्छा खाना खाती है और कसरत करती है. उन्होंने अपने फैंस और युवाओं को सलाह दी है कि वजन घटाने के लिए कभी भी खाना न छोड़ें. सेहत के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ सकता है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…