<
Categories: मनोरंजन

Awarapan 2 Box Office Collection: क्या धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ने वाली है आवारापन 2 ? पांचवे दिन की कमाई सुन पकड़ लेंगे माथा; इमरान हाशमी ने बनाया ये रिकॉर्ड

Awarapan 2 Box Office Collection: फिल्म ने पहले वीकेंड में दमदार कमाई करने के बाद सोमवार के टेस्ट को भी पास किया और मंगलवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी. महज पांच दिनों में फिल्म ने भारत में शानदार कमाई कर ली है.

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पहले वीकेंड में दमदार कमाई करने के बाद सोमवार के टेस्ट को भी पास किया और मंगलवार को भी अपनी पकड़ बनाए रखी. महज पांच दिनों में फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है.

खास बात यह है कि ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की पहली 100 करोड़ रुपये की सोलो लीड फिल्म बन गई है. इससे पहले अभिनेता ने ‘टाइगर 3’ और ‘They Call Him OG’ जैसी फिल्मों में विलेन के किरदारों के जरिए 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने में सफलता हासिल की थी, लेकिन सोलो लीड के तौर पर यह मुकाम उन्हें पहली बार मिला है.

पांचवें दिन भी शानदार कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 55 फीसदी का उछाल आया और इसने 33.75 करोड़ रुपये कमाए. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी और बढ़े हुए शो की संख्या का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला.रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके बाद सोमवार को वीकेंड के बाद कमाई में गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.मंगलवार यानी रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है.

‘आवारापन 2’ का कुल कलेक्शन

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 144.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ करीब 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. ऐसे में फिल्म पांच दिनों के भीतर ही हिट साबित हो गई है. लगभग 60 करोड़ रुपये के अनुमानित नेट प्रॉफिट के साथ फिल्म ने महज पांच दिनों में करीब 122 फीसदी का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) दिया है.

‘आवारापन’ से जुड़ी खास बात

साल 2007 में आई पहली ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन फिल्म की शानदार म्यूजिक और इमोशनल कहानी ने धीरे-धीरे इसे दर्शकों के बीच कल्ट फिल्म बना दिया. अब ‘आवारापन 2’ को मिल रही सफलता ने एक बार फिर इमरान हाशमी के स्टारडम को चर्चा में ला दिया है.इमरान हाशमी लंबे समय से अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार म्यूजिक वाली फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहे हैं. ‘आवारापन 2’ की सफलता ने उनके करियर में एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड जोड़ दिया है.

‘आवारापन 2’ का डे-वाइज कलेक्शन

दिन कमाई
पहला दिन, शुक्रवार ₹22.00 करोड़
दूसरा दिन, शनिवार ₹33.75 करोड़
तीसरा दिन, रविवार ₹26.00 करोड़
चौथा दिन, सोमवार ₹9.25 करोड़
पांचवां दिन, मंगलवार ₹9.75 करोड़
कुल भारत नेट ₹100.75 करोड़

फिलहाल ‘आवारापन 2’ की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है. इमरान हाशमी के लिए यह सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने आखिरकार सोलो लीड के तौर पर 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST

एलजीई इंडिया को इनोवेटिव एचआर प्रैक्टिसेज और सीएचओ को इम्पैक्टफुल एचआर लीडर अवार्ड

नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…

Last Updated: September 29, 2026 18:22:21 IST

20 साल की शादी का खौफनाक अंत; घरेलू कलेश ने ले ली रिपोर्टर की जिंदगी, पत्नी ने सिल-बट्टे से कर दी हत्या

Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…

Last Updated: September 29, 2026 18:13:23 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 29, 2026 18:07:20 IST

हर बच्चे की थाली में सुरक्षित भोजन: पोषण, स्वच्छता और गुणवत्ता का संकल्प

नई दिल्ली,28 सितंबर: किसी बच्चे के लिए स्कूल में मिलने वाला भोजन केवल एक थाली…

Last Updated: September 29, 2026 17:52:21 IST