118
मशहूर एक्ट्रेस आयशा खान, जो अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए काफी चर्चा में है, ने हाल ही में अपने जीवन के सबसे डरावने अनुभव को साझा कर सबको झकझोर दिया है. आयशा ने बताया कि उनके साथ अतीत में रेप की कोशिश (Attempt to Rape) हुई थी. इस घटना को याद करते हुए वह काफी भावुक हो गई और बताया कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे एक अंधेरा सच भी छिपा होता है, जिसका सामना कई बार अभिनेत्रियों को करना पड़ता है.
शूटिंग के दौरान स्पॉट बॉय की घटिया हरकत
आयशा ने फिल्म के सेट पर होने वाले उत्पीड़न का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ की शूटिंग के दौरान एक स्पॉट बॉय उन्हें परेशान कर रहा था. वह लड़का आयशा को बेहद आपत्तिजनक और गंदे ‘वॉइस नोट्स’ भेजता था. आयशा ने बताया कि वह उस वक्त काफी डरी हुई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और इस उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाई.
ग्लैमर वर्ल्ड के काले सच पर उठाया सवाल
आयशा खान ने अपने इस इंटरव्यू के ज़रिए फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए है. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ लोग अपनी सीमाएं भूल जाते है और काम के बहाने अभिनेत्रियों का मानसिक और शारीरिक शोषण करने की कोशिश करते है. आयशा का कहना है कि उन्होंने ये बातें इसलिए शेयर कीं ताकि अन्य लड़कियां भी सजग रहें और अपने साथ होने वाले गलत व्यवहार के खिलाफ तुरंत बोलें.