होम / Ayesha Takia Birthday चार साल की उम्र से ही बॉलीवुड की टार्जन गर्ल ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था

Ayesha Takia Birthday चार साल की उम्र से ही बॉलीवुड की टार्जन गर्ल ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था

Prachi • LAST UPDATED : April 10, 2022, 11:19 am IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ayesha Takia Birthday: बॉलीवुड की टार्जन गर्ल के नाम से फेमस आयशा टाकिया (Ayesha Takia)
आज (10 अप्रैल) अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें कि मुंबई में जन्मी आयशा ने बहुत कम उम्र में सफलता हासिल कर ली थी। फिल्म टार्जन- द वंडर कार से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए आयशा को फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। आयशा ने 4 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनकी कड़ी मेहनत ने ही उन्हें काफी कम उम्र में सफल बनाया है। हालांकि अब वो फिल्मी दुनिया से काफी दूर हैं।

वहीं आयशा का जन्म 20 अप्रैल 1986 को मुंबई शहर में हुआ। आयशा बहुत छोटी सी उम्र में एक अभिनेत्री के रूप में मुंबई जैसे शहर में अपना नाम प्रसिद्ध करने में सफल हुई हैं। आयशा का जन्म और पालन पोषण महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हैं और मां ब्रिटिश, इसलिए उनका परिवार आधा महाराष्ट्रयिन है। घर पर ही रहकर उन्होंने अंग्रेजी बोलना सीखा था और फिल्मों में अभिनय करने के लिए उनको हिन्दी और तेलगू भाषा भी सीखनी पड़ी थी।

बता दें कि आयशा ने महज चार साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। पन्द्रह वर्ष की आयु में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के एक संगीत ह्लमेरी चूनर उड़ उड़ जायेह्व वीडियो के लिए काम किया और इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस वीडियो के कारण उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की थी।

Ayesha Takia Birthday

फरहान की हमसफर बनने के लिए आयशा ने अपना धर्म बदल लिया था

Ayesha Takia Birthday
Ayesha Takia Birthday

इस गाने के बाद वो दोबारा एक और वीडियो शेक इट डैडी में नजर आईं और इसके लिए उन्हें हिन्दी फिल्म इंडस्ट्रीज में काफी सराहना भी मिली। इस तरह धीरे-धीरे आयशा ने हिन्दी फिल्मों में अभिनय करना शुरू किया था। आयशा की पहली फिल्म टार्जन द वंडर कार थी और उसके बाद उनकी एक और फिल्म सोचा ना था रिलीज हुई। वर्ष 2004 में आयशा को फिल्म टार्जन द वंडर कार में बेहतरीन अभिनय करने के लिए फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू पुरुस्कार भी मिला था। वर्ष 2006 मे उनकी एक फिल्म डोर आई थी, जिसमें आयशा ने एक युवा विधवा का किरदार निभाया था। इस फिल्म से आयशा ने काफी प्रशंसा भी बटोरी थी और इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए जी सिने का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरुस्कार भी मिला था।

आयशा ने वैसे तो कई बेहतरीन फिल्में दी है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म वॉन्टेड से मिली। सलमान खान के साथ इस फिल्म मे आयशा ने कमाल की एक्टिंग की और उनका क्यूट अंदाज दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए काफी था। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो आपको बता दें कि महज 23 साल की उम्र में आयशा ने सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ शादी रचाई।

फरहान की हमसफर बनने के लिए आयशा ने अपना धर्म बदल लिया था। आयशा और फरहान का एक बेटा मिकैल आजमी है। शादी के बाद आयशा ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो गईं। एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा था कि फिल्मी पर्दे पर उन्होंने किसिंग और इंटीमेट सींस करने से मना कर दिया तो उसके बाद उन्हें कोई खास फिल्म आॅफर नहीं हो पाई। इस वजह से आज वो इंडस्ट्री से दूर हैं। वैसे आयशा सर्जरी की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।

Read More: Sonam Kapoor Delhi House Robbed करोड़ों के नगदी और जेवर ले गए चोर

Read More: Ranbir Kapoor Bachelor Party Guest list जानिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सभी डिटेल्स

Connect Us : Twitter Facebook

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Oxytocin: क्या होता है ऑक्सीटोसिन, जिसके उपयोग करने पर हो सकती है सजा- Indianews
Aamir Khan की बेटी इरा खान ने अपनी शादी का इमोशनल वीडियो किया शेयर, सभी वेडिंग फंक्शन की झलक आई सामने -Indianews
Baton Passed: मां सोनिया के बाद बेटे राहुल के हाथों में रायबरेली, नई पीढ़ी को मिली यूपी के इन सीटों की कमान- Indianews
कस्टमाइस्ड नेम प्लेट से मेनू कार्ड तक, Anushka Sharma के बर्थडे डिनर की इनसाइड डेकोरेशन की तस्वीरें आई सामने -Indianews
Female Politician Caught with Son: जानें कौन है बेटे के साथ बिस्तर पर पकड़ी गई महिला राजनेता, पति ने बनाया था वीडियो- Indianews
Ghaziabad Mill: पुलिस ने मसाला मिल पर मारा छापा, मसाले में मिला रहे थें जहरीला रंग-Indianews
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल-Indianews
ADVERTISEMENT