<
Categories: मनोरंजन

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: पहले घर पर चलाई गोलियां, फिर कार को बनाया निशाना! भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के साथ क्या हुआ?

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. हमलावरों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की. सिंगर ने साथी शिवकुमार विक्कू पर आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी है.

Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी उनकी काली स्कॉर्पियो कार को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ की. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. अभिषेक कुमार ने अपने साथी लोकल सिंगर शिवकुमार विक्कू पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सुबह 4:30 बजे घर के बाहर हुई फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 अक्टूबर की सुबह करीब 4:30 बजे हुई. उस समय अभिषेक कुमार और उनके परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी काली स्कॉर्पियो SUV पर कथित तौर पर 4 से 5 राउंड फायरिंग की. इतना ही नहीं, हमलावरों ने कार पर ईंट और पत्थर भी फेंके, जिससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि इस हमले में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ.

साथी सिंगर शिवकुमार विक्कू पर लगाया आरोप

अभिषेक कुमार ने इस घटना के लिए अपने साथी लोकल सिंगर शिवकुमार विक्कू पर आरोप लगाया है. सिंगर का कहना है कि दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. अभिषेक ने दावा किया कि इसी विवाद के कारण उनके घर के बाहर हमला करवाया गया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें पहले सार्वजनिक रूप से धमकी दी गई थी. हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताई घटना

घटना के बाद अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा किया. इसमें उन्होंने घर के बाहर खड़ी क्षतिग्रस्त कार को दिखाया और अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि उनका शक सही निकला और अब समाज तथा प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेंगे. सिंगर ने यह भी कहा कि जो कुछ हुआ, वह बेहद गलत है. उनके इस पोस्ट के बाद उनके प्रशंसकों के बीच चिंता बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:  King Poster Out: ‘कातिल नहीं आशिक…’ शाहरुख खान की आंखों में प्यार या बदले की आग? पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

CCTV फुटेज खंगाली जा रही

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घर के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके. पुलिस हमले के पीछे की वजह और सिंगर के लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में डर का माहौल है. अब सभी की नजर पुलिस की जांच पर टिकी है. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि फायरिंग किसने की और इसके पीछे असली वजह क्या थी.

ये भी पढ़ें: India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

रामायण में जटायु का नाखून क्यों अपने साथ ले गया रावण? रामायण के इस सीन का है खास मतलब

Ravana Jatayu war: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' में रावण और जटायु के…

Last Updated: November 16, 2026 23:23:35 IST

Under-19 Asia Cup 2026: हाथ में चोट, दर्द के बीच अर्धशतक और 32वें ओवर से ‘सीताराम’ का जाप…आर्यवीर ने सुनाई फाइनल की कहानी

Under-19 Asia Cup 2026: भारत ने अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को…

Last Updated: November 16, 2026 23:24:08 IST

Kapil Mishra office firing: कपिल मिश्रा के दफ्तर के पास 20 राउंड फायरिंग, युवक को गोलियों से भूना, हत्या कर फरार हुए हमलावर

Kapil Mishra office firing: दिल्ली के सोनिया विहार में 16 नवंबर को मंत्री कपिल मिश्रा…

Last Updated: November 16, 2026 22:00:53 IST

Retrograde motion of planets: नवंबर में ग्रहों की चाल से इन 6 राशियों को रहना होगा सतर्क! क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में?

Retrograde motion of planets: नवंबर 2026 में बुध, शुक्र और शनि की वक्री चाल को…

Last Updated: November 16, 2026 21:46:32 IST

Ahmedabad suicide case: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, लिव-इन में जन्मा बेटा, 24 साल की दक्षाबेन की मौत, लिव-इन पार्टनर समेत 4 गिरफ्तार

Ahmedabad suicide case: अहमदाबाद के बापूनगर में 24 साल की दक्षाबेन परमार की आत्महत्या के…

Last Updated: November 16, 2026 21:26:20 IST

Bengaluru professor case: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कॉलेज में मचा हंगामा, छात्रों ने प्रोफेसर को चप्पलों से पीटा

Bengaluru professor case: बेंगलुरु के पास नेलमंगला स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में…

Last Updated: November 16, 2026 21:07:43 IST