Arshi Khan On Bhojpuri Industry : अर्शी खान ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के अपने एक्सपीरिएंस को बताया, जहां मेल डॉमिनेशन, भेदभाव और असहज माहौल जैसे मुद्दों का सामना करना पड़ा.
Arshi Khan On Bhojpuri Industry : ‘बिग बॉस 11’ फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन अर्शी खान ने हाल ही में अपने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्सपीरिएंस को लेकर बड़ा खुलासा किया है. खेसारी लाल यादव के साथ एक भोजपुरी फिल्म में काम कर चुकीं अर्शी ने बताया कि कैसे ये इंडस्ट्री उनके लिए एक “डिसअपॉइंटमेंट” साबित हुई. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी अर्शी के मुताबिक, भोजपुरी फिल्मों के सेट पर माहौल पेशेवर कम और पक्षपाती ज्यादा था.
हिंदी रश के साथ बातचीत में अर्शी ने साफ कहा कि भोजपुरी फिल्म में काम करने का उनका एक्सपीरिएंस काफी खराब रहा. उन्होंने बताया कि जहां हिंदी फिल्मों में उन्हें कभी बुनियादी चीजों को लेकर कोई दिक्कत नहीं हुई, वहीं भोजपुरी सेट्स पर छोटे-छोटे मुद्दे भी बड़ा बना दिए जाते थे.
“मैं दिन में एक बार चिकन खाती हूं, लेकिन वहां इस बात पर भी सवाल उठाया गया कि मेरे लिए क्यों लाया जा रहा है, दूसरों के लिए क्यों नहीं.” अर्शी ने ये बातें शेयर करते हुए किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका दर्द साफ झलक रहा था.
अर्शी खान ने बताया कि वो फिल्म की मेन एक्ट्रेस थीं और खेसारी लाल यादव के कहने पर उन्होंने ये फिल्म साइन की थी. लेकिन जब फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, तो उनकी फोट इतनी छोटी थी कि कोई भी उन्हें ठीक से पहचान नहीं सकता था.
उन्होंने प्रोड्यूसर को फोन कर तंज कसते हुए कहा, “मुझे नहीं पता था कि मैं सेकेंड लीड हूं.” जवाब में उन्हें बताया गया कि ये गलती पोस्टर डिजाइनर की थी और आगे के पोस्टर में ठीक कर दिया जाएगा. हालांकि, अर्शी के लहजे से साफ था कि उन्हें यह जवाब संतोषजनक नहीं लगा।.
अर्शी खान ने भोजपुरी इंडस्ट्री के माहौल को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वहां मेल डॉमिनेशन बहुत ज्यादा है और कई बार एक्ट्रेसेस को असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है.
“मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती, लेकिन वहां माहौल बहुत अजीब था. ‘टचिंग-टचिंग’ बहुत ज्यादा है और किसी के झांसे में आकर काम नहीं करना चाहिए,” अर्शी ने साफ शब्दों में कहा.
जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ‘कॉम्प्रोमाइजिंग’ जैसी चीजों की बात कर रही हैं, तो उन्होंने सीधे कहा – “हां, समझदारी से काम लेना जरूरी है.”
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…
24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…
Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…