Bigg Boss 19: वीकेंड के वार से पहले बिग बॉस का घर जंग का मैदान बन गया है. टास्क के दौरान अभिषेक बजाज और अमाल मलिक के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों हाथापाई पर उतर आए.
Bigg Boss 19 Fight Update: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में हर दिन नए ड्रामे देखने को मिलते हैं. लेकिन हाल ही के एपिसोड लड़ाई और खुली धमकियों से भरा हुआ था. हर बार की तरह नोंक-झोंक से शुरु हुई लड़ाई हाथापाई पर आ गई. अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) और अमल मलिक (Amaal Malik) के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली. गाली-गलोज के बाद दोनों ने एक दूसरे पर हाथ उठाना शुरु कर दिया. अमाल मलिक ने कई बड़ी-बड़ी धमकियां तक दे डाली. यहां तक की नाराज घरवालों ने माइक उतारकर बिग बॉस को भी चेतावनी दी. जिसके बाद बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया.
दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में अमाल और उनका पूरा ग्रुप चर्चा कर रहा था, कि किस तरह जीशान कादरी दूसरे ग्रुप में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं. जीशान उस समय अशनूर और अभिषेक के साथ बात करते नजर आ रहे थे. जैसे ही कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ तो केयरटेकर जीशान ने तान्या मित्तल को बुलाया तान्या ने नेहल को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया. फिर नेहल ने अपनी बारी में फरहाना को मौका दिया. जिसके बाद फरहाना ने तान्या के टास्क से बाहर का रास्ता दिखाया.
फिर जब अशनूर कौर के केयरटेकर बनने का मौका आया, तो बवाल होना शुरु हो गया. अमाल और अभिषेक के बीच बहस होने लगी. इस बीच कुनिका ने अमाल पर आरोप लगाया कि उन्होंने अशनीर और अभिषेक पर कमेंट किया है. अमाल और अभिषेक के बीच का झगड़ा हाथापाई तक पहुंच गया. घरवालों ने दोनों को रोकने की पूरी कोशिश की. अमाल ने चिल्लाकर कहा- भाड़ में जाए टास्क और बिग बॉस. यहां तक अमाल ने खानदान खत्म करने तक की धमकी दे डाली.
Free Fire India: मोबाइल गेमिंग के शौकीनों को जल्द ही भारत में Free Fire भारत…
Shivraj Singh Chouhan: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक रैली के दौरान पीएम मोदी को…
India vs New Zealand 3rd T20: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह…
Abhishek Sharma century: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 35…
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस ने 11 आरोपियों…
Fastag Annual Pass: 1 नवंबर 2026 से टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने…