बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने हाल ही में अपनी बिग बॉस 19 की प्राइज मनी को लेकर खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने बिग बॉस के बाद अपनी जिंदगी के बदलाव के बारे में भी बताया.
बिग बॉस विनर गौरव खन्ना
Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना तीन महीने तक बिग बॉस के घर में रहने और खेलने के बाद विनर बने. दिसंबर 2025 में हुए ग्रैंड फिनाले में, होस्ट सलमान खान ने उन्हें विनर अनाउंस किया. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी प्राइज मनी 50 लाख रुपये के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि उन्हें अभी 50 लाख रुपये नहीं मिले हैं. दरअसल गौरव खन्ना अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस से बात कर रहे थे और उनके सवालों का जवाब दे रहे थे. इसी बीच एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या कैश से लेकर कार और कूपन तक बिग बॉस की तरफ से कही गई सारी चीजें उन्हें मिल गई हैं.
इस पर उन्होंने कहा कि इसका प्रोसेस होता है और ये सब मिलने में थोड़ा समय तो लगता है. अभी तक ये नहीं मिला लेकिन मुझे पक्का मिल जाएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि 1-2 महीने तो लगते हैं ये सारी चीजें आने में क्योंकि कंपनी की अपनी इंटरनल ऑडिट होती हैं. ऐसा नहीं है कि नहीं आएगा, आ जाएगा. थोड़ा डिले होता है, जो ठीक है. मैं टीवी का बंदा हूं और टीवी में थोड़े डिले होते हैं.
उनके दूसरे फैन ने उनसे पूछा कि शो जीतने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदला? इस पर उन्होंने कहा कि उनके कानपुर वाले घर पर रोजाना 50-60 लोग आ रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को उनका बहुत डिग्निटी और क्लास के साथ गेम खेलना बहुत पसंद है. उन्होंने बताया कि वो टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन सभी टीवी सीरियल और शोज से ज्यादा उन्हें बिग बॉस से पहचान मिली है.
बता दें कि गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतने के बाद बिग बॉस 19 शो जीता. इस शो में फरहाना भट्ट रनर अप रहीं. इस शो में गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के साथ ही अनूर कौर, मृदुल तिवारी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, बसीर अली, नीलम गिरी, तान्या मित्तल समेत तमाम कंटेस्टेंट्स थे.
गौरव खन्ना एक टीवी स्टार और मॉडल हैं. वे मुख्य रूप से बिग बॉस विनर 19 और अनुपमा में अनुज के किरदार से जाने जाते हैं. वे कानपुर के रहने वाले हैं और एमबीए तक पढ़े हुए हैं. उन्होंने साल 2006 में भाभी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने सीआईडी, कुमकुम, लव ने मिला दी जोड़ी और ये प्यार ना होगा कम जैसे कई शोज में काम किया है.
Bank Open Or Closed Today: यदि आपका कोई बैंकिंग से जुड़ा काम है, तो कृपया…
UPMSP UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च…
FASTag New Toll Rules: हालांकि इस बदलाव से कुछ यात्रियों को परेशानी हो सकती है खासकर…
IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में 4 मुकाबले खेले जा चुके…
Sarkari Naukri Punjab & Sind Bank Recruitment 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने…
LPG Price Hike: ईरान-इजराइल में चल रही जंग का काफी बुरा असर भारत में देखने…