<
Categories: Bigg boss

Bigg Boss 19 Success Party: गौरव खन्ना ने सलमान खान के साथ मनाया जीत का जश्न, शो की सक्सेस पार्टी में पहुंचे कंटेस्टेंट्स

Bigg Boss 19 Success Party: 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 को अपना विनर मिल गया था. ये सीजन गौरव खन्ना ने अपने नाम किया है. वहीं बीती शाम शो की सक्सेस पार्टी होस्ट की गई, जहां कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सलमान खान को भी कैप्चर किया गया.

Bigg Boss 19 Success Party:  बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इस शो के चर्चे लगातार जारी हैं. बिग बॉस का ये सीजन काफी हिट साबित हुआ है. शो के खत्म होने के बाद मुंबई में शो की ग्रैंड सक्सेस पार्टी होस्ट की गई, जिसमें इस सीज़न के लगभग सभी मशहूर कंटेस्टेंट्स एक बार फिर साथ नजर आए. इस स्टार-स्टडेड इवेंट में सभी घरवालों ने रेड कार्पेट पर हंसी-मजाक, दोस्ती और बॉन्डिंग के पल शेयर किए. वहीं सुपरस्टार और होस्ट सलमान खान ने भी इस पार्टी में शिरकत की.

गौरव ने पत्नी आकांक्षा संग की एंट्री

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने सक्सेस पार्टी में अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ डैशिंग एंट्री की. उनके अलावा मृदुल तिवारी, अश्नूर कौर, कुनिका सदानंद, शहबाज बदेशा, अभिषेक बजाज, नेहल चूड़ासमा, बसीर अली, आवेज़ दरबार और नगमा मिराजकर भी इस जश्न का हिस्सा बने और सभी ने खूब मजे भी किए. सभी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट्स

पार्टी में बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट्स –  प्रणीत मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट भी मौजूद रहे. सभी सेलेब्रिटीज ब्लैक और व्हाइट थीम में बेहद ग्लैमरस नजर आए और रेड कार्पेट पर जमकर पोज़ दिए. कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली. वहीं अमाल और गौरव भी एक-दूसरे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए.

सलमान खान की एंट्री से बना माहौल

इस शानदार शाम में शो के सुपरस्टार होस्ट सलमान खान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए. सलमान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउज़र्स में कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और उनकी एंट्री के साथ ही पार्टी का माहौल पूरी तरह ग्लिटरिंग हो गया. सलमान का वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है.

गौरव और फरहाना का स्टाइल स्टेटमेंट

विनर गौरव खन्ना ने व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट्स के साथ डिजाइनर व्हाइट ब्लेजर पहनकर सभी का ध्यान खींचा, जबकि पहली रनर-अप फरहाना भट्ट ब्लैक और सिल्वर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. गौरव ने पिछले रविवार को हुए ग्रैंड फिनाले में फरहाना भट्ट को हराकर बिग बॉस 19 की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

Sweety Gaur

Share
Published by
Sweety Gaur

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST