केरल में स्थानीय निकाय चुनावों में छह में से चार कॉरपोरेशन्स में UDF आगे चल रही है. वहीं बीजेपी ने तिरुवनंतपुरम में लगभग जीत हासिल कर ली है.
Kerala Local Election: केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव दो चरणों में पूरे हो चुके हैं. आज सुबह से इनके रिजल्ट के लिए मतगणना की जा रही है. कॉरपोरेशन नतीजों के रुझानों से केरल की शहरी राजनीती में बड़ा बदलाव होता नजर आ रहा है. छह में से चार कॉरपोरेशन्स में UDF आगे चल रही है.
UDF ने कोल्लम, कोच्चि और त्रिशूर में बढ़त बना ली है. कन्नूर में UDF दोबारा जीत सकती है. हालांकि तिरुवनंतपुरम में NDA को जीत मिली है. तिरुवनंतपुरम की जीत के बाद ये आगामी विधानसभा के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि बीजेपी अब तक केरल में सरकार नहीं बना पाई है. बीजेपी की जीत पर तिरुवनंतपुरम से 4 बार से सांसद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी की जीत को ऐतिहासिक बताया, तो पीएम मोदी ने भी तिरुवनंतपुरम की जनता को धन्यवाद दिया.
NDA तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में बहुमत के निशान के पास पहुंच चुका है. NDA 101 वार्ड में से 50 पर आगे चल रहा है. हालांकि बहुमत का आंकड़ा 51 है. इससे उम्मीद की जा रही है कि तिरुवनंतपुरम कॉरपोरेशन में कुछ ही घंटों में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA जीत हासिल कर लेगी. इस तरह बीजेपी तिरुवनंतपुरम में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.
वहीं केरल की नगर पालिकाओं में बीजेपी को मिला-जुला रिजल्ट मिला. रुझान देखकर उम्मीद लगाई जा रही है कि कोडुंगल्लूर, शोरनूर नगर पालिकाओं और त्रिशूर कॉर्पोरेशन में बीजेपी को जीत मिलनी बेहद मुश्किल है. बता दें कि त्रिशूर को बीजेपी मंत्री और MP सुरेश गोपी का क्षेत्र माना जाता है. ऐसे में बीजेपी को यहां से जीत मिलना मुश्किल लग रहा है.
शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं, जहां से बीजेपी की जीत लगभग तय है. शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस से दूरी के कारण चर्चा में हैं. ऐसे में अब उन्होंने केरल निकाय चुनाव 2025 UDF की जीत पर बधाई दीं. साथ ही तिरुवनंतपुरम में BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर भी बधाई दीं.
शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘केरल के लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट चुनावों में नतीजे शानदार आए हैं. इन नतीजों से जनादेश साफ़ है, और राज्य की लोकतांत्रिक भावना साफ़ झलक रही है. विभिन्न लोकल बॉडीज़ में प्रभावशाली जीत के लिए @UDFKerala को बहुत-बहुत बधाई!’
इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को बधाई देते हुए लिखा, ‘मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन को भी स्वीकार करता हूं और और शहर के कॉर्पोरेशन में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं. यह एक मज़बूत प्रदर्शन है जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दर्शाता है. मैंने 45 साल के LDF के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था. हालांकि मतदाताओं ने एक दूसरी पार्टी को इनाम दिया है.’
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी-एनडीए की जीत पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘धन्यवाद, तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में बीजेपी-एनडीए को जो जनादेश मिला है, वह केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल है. लोगों को भरोसा है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को सिर्फ़ हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस जीवंत शहर के विकास और लोगों के लिए ‘ईज़ ऑफ़ लिविंग’ को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगी.’
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…