India News (इंडिया न्यूज़), Bipasha Basu Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और उनके पति व एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) इन दिनों पेरेंटहुड एन्जॉय कर रहें हैं। दोनों अपनी बेटी को पूरा समय देते हैं। हाल ही में इस कपल ने बेटी देवी का पहला जन्मदिन मालदीव में सेलिब्रेट किया था। मालदीव में एक शानदार छुट्टी मनाकर ये कपल वापस मुंबई लौट आया है। इस बीच बिपाशा बसु ने इंस्टा स्टोरी पर देवी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहें हैं।
देवी को है किताबों का शोक
आपको बता दें कि एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा-सा देवी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें देवी अपनी बुक्स के साथ नजर आ रहीं हैं। इस वीडियो में बिपाशा ने बताया कि देवी सोने से पहले अपनी स्टोरी बुक्स को देखकर सोती है। देवी की स्टोरी बुक्स कलेक्शन में रोअर, रोअर बेबी!, डियर ज़ू, हैलो जैसे किताब शामिल है। हालांकि, बिपाशा ने वीडियो में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।
एक साल की हुई देवी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने बीते साल 12 नवंबर को देवी के पेरेंट्स बने थे। ये कपल अपनी शादी के पूरे 6 साल बाद पेरेंट्स बना है। बेटी के जन्म के महीनों बाद एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के साथ एक लाइव चैट के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने आईवीएफ के जरिए देवी को जन्म दिया था, लेकिन उनके जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद हैं। बिपाशा ने ये भी बताया था कि छेद बड़ा होने की वजह से देवी की 3 महीने में सर्जरी करनी पड़ी थी।
बिपाशा बसु का वर्कफ्रंट
बिपाशा बसु के वर्कफ्रंट की बात करें तो इंडस्ट्री में उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। मां बनने के बाद बिपाशा ने काम से ब्रेक लिया हुआ है। अब देखना होगा कि बिपाशा बसु पर्दे पर कब वापसी करती हैं।
Read Also:
- The Bull: सालों बाद करण जौहर की ‘द बुल’ में नए अवतार में दिखेंगें Salman Khan, जाने कब होगी फिल्म रिलीज (indianews.in)
- Ram Charan: राम चरण ने Game Changer से लिया ब्रेक, वोट डालने हैदराबाद पहुंचे एक्टर (indianews.in)
- प्राइवेट वीडियोज लीक करने के आरोप में Adil Durrani को झटका, कोर्ट ने Rakhi Sawant को दी अंतरिम सुरक्षा (indianews.in)