<
Categories: मनोरंजन

सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने वाली ये मुस्लिम एक्ट्रेस, सुनती हैं हनुमान चालीसा…पहचाना?

Guess The Actress : बॉलीवुड की वो फेमस एक्ट्रेस, जिसने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की, अब तक कई हिट फिल्मों में नजर आई है. साथ ही वो एक ग्लोबल सीटिजन भी कहलाती है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है इसके पीछे की वजह-

Guess The Actress : बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत में बहुत से चैलेंजिग रोल प्ले किए हैं. धर्म और अन्य पारंपरिक बाधाओं को नजरअंदाज करते हुए, वे अपनी प्रतिभा और मेहनत से लोगों का दिल जीतने में सफल रहे हैं. इनमें से एक स्टार हैं नरगिस फाखरी, जिनकी जर्नी ने बहुतों को प्रेरित किया है. वो न केवल बॉलीवुड में, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी छाप छोड़ चुकी हैं.

नरगिस फाखरी ने अपनी करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी. अमेरिका में बतौर मॉडल उन्होंने काम किया और इस दौरान ही वो अपनी ग्लोबल पहचान बना चुकी थीं। लेकिन ये उनके लिए केवल एक शुरुआत थी. जल्द ही उनके लिए बॉलीवुड का दरवाजा भी खोला गया और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. रणबीर कपूर के साथ उनकी फिल्म रॉकस्टार से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था और लोगों से खूब तारीफें भी बटोरीं.

बॉलीवुड में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस

नरगिस फाखरी ने अपने करियर में 16 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों में अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 और सलमान खान की Kick जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं. उनकी शानदार एक्टिंग और ग्लोबल अपील के चलते उन्हें एक इंटरनेशनल स्टार की तरह माना जाता है. हालांकि वो बॉलीवुड की ग्लोबल सिटीजन कहलाती हैं और इसकी वजह उनके माता-पिता हैं, जो अलग-अलग देशों से आते हैं – उनकी मां चेक रिपब्लिक से हैं और पिता पाकिस्तान से.

धर्म के प्रति उनका नजरिया

नरगिस फाखरी का मानना है कि वो धार्मिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्हें गायत्री मंत्र सुनना पसंद है, क्योंकि ये उन्हें मानसिक शांति प्रदान करता है. इसके अलावा, जब भी वो स्ट्रेस में होती हैं, तो हनुमान चालीसा भी सुनती हैं, क्योंकि ये उन्हें आत्मिक शांति और शक्ति का अहसास कराता है. उनका ये दृष्टिकोण ये दिखाता है कि वो धर्म को पारंपरिक रूप से नहीं, बल्कि एक गहरी आस्था के रूप में मानती हैं.

कब हुई शादी?

नरगिस का नाम कई बार बॉलीवुड के चर्चित एक्टर्स से जोड़ा गया है. खासकर, धूम अभिनेता उदय चोपड़ा के साथ उनका नाम जुड़ा था. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने 2013 से 2017 तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन काम के दबाव और व्यस्त जीवन के चलते उनका रिश्ता टूट गया. फिर फरवरी 2025 में, नरगिस ने टोनी बेग से गुपचुप शादी कर ली, जहां केवल करीबी दोस्त और परिवारवाले ही मौजूद थे.

 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST

1977 से 2021 तक… कांग्रेस ने कब जीती कितनी सीट? कैसे हाशिए पर पहुंची राहुल गांधी की पार्टी

Congress in West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर अपनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:36:09 IST

‘राम’ vs ‘रामा’ पर छिड़ी बहस, ‘रामायण’ टीजर ने मचाई हलचल; क्या कहता है 5000 हजार साल पहले का इतिहास?

Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का टीजर जबसे रिलीज हुआ है. तभी से…

Last Updated: April 4, 2026 15:35:48 IST

MI vs DC: सूर्यकुमार यादव को मिली कप्तानी, हार्दिक पांड्या प्लेइंग XI से बाहर, क्या है पूरा मामला?

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी…

Last Updated: April 4, 2026 15:26:12 IST

सीएम योगी ने दी खुशखबरी, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बढ़ेगी सैलेरी, कब मिलेगा मानदेय?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही…

Last Updated: April 4, 2026 15:13:52 IST