Celebrities Holi Celebration: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां और पक्की सहेलियां, सोहा अली खान और नेहा धूपिया इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. दरअसल, दोनों ही सहेलियां एक बार फिर अपनी ‘मॉम लाइफ’ को लेकर सुर्खियों में हैं. जहां, हाल ही में दोनों को अपने बच्चों इनाया नौमी खेमू, मेहर और गुरीक के साथ एक खास होली का उत्सव मनाते हुए देखा गया है. इसके साथ ही उनके इस रंगीन और खुशमिजाज गेट-टुगेदर की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें ये स्टार किड्स अपनी माताओं के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
तो वहीं, इन वायरल झलकियों में सोहा और नेहा का कैजुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके साथ ही बच्चों के साथ खेलते, हंसते और प्रकृति के बीच समय बिताते हुए इन सितारों ने यह साबित कर दिया कि काम की व्यस्तता के बावजूद भी वे अपने बच्चों के बचपन को यादगार बनाने का किसी भी तरह का कोई मौका नहीं छोड़तीं हैं. इंटरनेट पर लोग इन ‘मम्मी-बेटी’ और ‘मम्मी-बेटे’ की जोड़ियों पर प्यार लुटा रहे हैं और इसे ‘परफेक्ट फैमिली गोल्स’ भी बता रहे हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो
सोहा अली खान और नेहा धूपिया हैं पुरानी सहेली
दरअसल, सोहा अली खान और नेहा धूपिया की दोस्ती सालों पुरानी है, और अब उनके बच्चे भी उसी बॉन्डिंग को बढ़-चढ़कर तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. तो वहीं, इस हाल के जश्न में बच्चों के लिए खास एक्टिविटीज, पेंटिंग और आउटडोर गेम्स का आयोजन किया गया था. जहां, सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ कैंडिड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें इनाया और मेहर एक साथ खिलखिलाते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं. नेहा धूपिया, जो हमेशा से ‘पॉजिटिव पैरेंटिंग’ की समर्थक रही हैं, उन्होंने भी इस पल को फिलहाल “थैरेपी” करार दिया है.
फैंस बढ़-चढ़कर तस्वीर को कर रहे हैं पसंद
इसके अलावा फैंस इन दोनों की तस्वीरों को जमकर पसंद कर रहे हैं. जहां, प्रशंसकों ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह देखना कितना सुकून देने वाला है कि ग्लैमर की दुनिया से दूर ये अभिनेत्रियां अपने बच्चों को एक सामान्य और खुशहाल परवरिश दे रही हैं.
तो वहीं, यह वायरल पल न केवल मनोरंजन जगत की चकाचौंध को दर्शाता है, बल्कि एक मां के उस निस्वार्थ प्रेम और समर्पण को भी उजागर करता है जो अपने बच्चों की एक मुस्कान के लिए कुछ भी कर सकती है. फिलहाल, यह जश्न सोशल मीडिया पर ‘पेरेंटिंग गोल्स’ के नए मानक स्थापित कर रहा है.