तेलुगु और बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ब्रेकअप के बाद अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं. उन्होंने बताया कि वे डिप्रेशन में चली गई थीं और आत्महत्या करने के बारे में सोचती थीं.
इलियाना डिक्रूज
Ileana D’Cruz: बॉलीलुड में बर्फी फिल्म से पहचान बनाने वाली साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कुछ ही समय बाद अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया. वे वर्तमान समय में शादीशुदा हैं और दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं. हालांकि एक समय पर एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. बता दें कि इलियाना डिक्रूज मुंबई के माहिम में एक रोमन केथौलिक रोनाल्डो डिक्रूज और समीरा के घर में जन्मीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो बॉडीडिसमॉर्फिक डिसऑर्डर से जूझ रही थीं और मानसिक संतुलन खो बैठी थीं और उन्होंने सुसाइड करना चाहती थीं.
उन्होंने बताया कि वो बहुत कमजोर और उदास रहने लगी थीं. वो चीजों को खत्म करने के लिए खुद को खत्म करना चाहती थीं. उनके लिए जिंदगी जीने में भी काफी दिक्कत हो गई थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रयू नीबोन के साथ ब्रेकअप के कारण एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं. इसके कारण वे परेशान रहने लगी थीं. एक समय बाद इन सब चीजों से निकलने के लिए उन्होंने आत्महत्या करने तक के बारे में सोच लिया था. इसके बाद से वे फिल्मी दुनिया से काफी दूर चली गईं.
बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने तेलुगू फिल्म ‘देवदासु’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था. उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अनुराग बासू की फिल्म बर्फी से की थी. इस फिल्म में रणवीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे. इसके बाद साल 2017 नमें उनकी दो फिल्में आईं, जिनमें अर्जुन कपूर के साथ मुबारकां और अजय देवगन की बादशाहो थी. दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया गया था.
जानकारी के अनुसार, वर्तमान समय में इलियाना डिक्रूज अपने पति माइकल के साथ अमेरिका के ह्यूस्टन, टेक्सास में रह रही हैं. साल 2023 में उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया. वे फिल्मों से दूर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं.
Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…
Mercury Mars Kendra Drishti Yoga: 2 अक्टूबर 2026 को बुध और मंगल के बीच 90…
CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…
Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…
Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…
UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…