Live
Search
Home > मनोरंजन > ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

ईरान में ‘शांति वार्ता’ को लेकर बोमन ईरानी ने ली चुटकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, मंदाना करीमी ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने ईरान में चल रहे युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आने का न्योता देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में शांति वार्ता की बात कही है.

Written By: Shivangi Shukla
Last Updated: 2026-03-26 15:46:06

Mobile Ads 1x1

Boman Irani Viral Video: बॉलीवुड एक्टर बोमन ईरानी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर अभिनेत्री मंदाना करीमी ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है.

इस वीडियो में उन्होंने ईरान में चल रहे युद्ध के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुंबई के दादर पारसी कॉलोनी आने का न्योता देते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में शांति वार्ता की बात कही. इस पर ईरानी मूल की एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने साफ तौर पर आपत्ति जताई है और उनकी “देर से आई चिंता” पर सवाल उठाया है.

बोमन ईरानी का कॉमेडी वीडियो  

दरअसल, हाल ही में ईरान-इजराइल-यूएस तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मिसाइल हमलों और ऊर्जा संसाधनों पर हमलों के चलते वैश्विक स्तर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है. इसी बीच खबरें सामने आईं कि अमेरिका की तरफ से ईरान को युद्धविराम के लिए प्रस्ताव दिया गया है, इसी मुद्दे पर अभिनेता बोमन इरानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया.

इस वीडियो में वे डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए बने बयान पर चुटकी लेते नजर आते हैं. वीडियो में उन्होंने खुद को, और नाम में इरानी होने वालों (जैसे स्मृति इरानी, अरूणा इरानी) को लेकर ठिठोली की और दादर पारसी कॉलोनी को “शांति वार्ता की जगह” बताते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर ट्रंप दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो उन्हें टेस्टी धांसक और कस्टर्ड खिलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ट्रंप को ईरानियों के लिए गैस सिलेंडर भी ले आना होगा. यह वीडियो काफी वायरल हुआ और बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस पर मजाकिया कमेंट किया.

मंदाना करीमी की तीखी प्रतिक्रिया  

ईरान के हालात से गहराई से जुड़ी और ईरानी मूल की अभिनेत्री मंदाना करीमी को यह मजाक बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने लिखा कि बोमन सर, “अचानक ईरान के बारे में बोलने लगे हैं, बहुत दिलचस्प टाइमिंग है.”  उन्होंने याद दिलाया कि लंबे समय से ईरान में लोग गिरफ्तार, फांसी पर लगाए जा रहे हैं, परिवार खत्म किये जा रहे हैं और हजारों लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन तब आप चुप थे.

karimi mandana comment on boman irani post

मंदाना ने लिखा कि अब जब यह गैस, राजनीति और वैश्विक बातचीत का हिस्सा बन गया है, तभी हास्य और टिप्पणी शुरू हो गई, जबकि वास्तविक दर्द और मानवीय त्रासदी पर ध्यान कम लग रहा है. 

MORE NEWS