Border 2: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' का ट्रेलर आखिरकार 15 जनवरी को रिलीज हो गया. इससे इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मच गई है. ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है. जानिए आखिर कैसा है ट्रेलर.
Border 2
Border 2 Trailer Review Update: फिल्म ‘बॉर्डर’ की रिलीज के 29 साल बाद ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. एक बार फिर से फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. ‘बॉर्डर 2’ का 15 जनवरी को 3 मिनट 35 सेकेंड का ट्रेलर जारी हुआ. इसमें सनी देओल अपनी धाकड़ आवाज से दुश्मनों को पस्त करते नजर आ रहे हैं. चलिए जानते हैं इस लेख में कि कैसी है अन्य कलाकारों की एक्टिंग और क्या है इसमें खास.
‘बॉर्डर 2’ के ट्रेलर की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना का तोप सनी देओल के सामने खड़ा दिखता है और उन्हें उड़ाने की सोच रहा है. तभी फायर की आवाज आती है. इसके बाद सनी देओल का डायलॉग आता है, जिसमें वो कहते हैं कि ‘फौजी के लिए बॉर्डर नक्शे पर खींची हुई सिर्फ एक लकीर नहीं है’. यह संवाद काफी प्रभावशाली रहा. इसके अलावा भी एक्टर अपने साथियों का हौसला बढ़ाते दिखते हैं. वहीं ट्रेलर में आगे वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी का परिचय कराया जाता है. फिर अंत में दिखता है कि तीनों सेनाएं (जल,थल और वायु) मिलकर 1971 के युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए पाकिस्तानी सेना को चुनौती देने का फैसला करते हैं.
इस ट्रेलर की बात की जाए, तो इसमें सबसे ज्यादा अगर किसी ने ध्यान खींचा, तो वह सनी देओल के संवाद ने. वहीं जब सभी सैनिक युद्ध के लिए अपने घर को छोड़ते हैं, तो वह सीन काफी भावुक करने वाला होता है. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी स्क्रीन पर अच्छे नजर आ रहे हैं. हालांकि, वरुण धवन की एक्टिंग थोड़ी फीकी नजर आई. वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी दर्शकों को रिझाने का काम किया है. कुल मिलाकर ट्रेलर में देशभक्ति के अलावा सैनिकों के पारिवारिक जीवन को भी बहुत सुंदर ढंग से दिखाया गया है.
ट्रेलर के कमजोर कड़ी की बात की जाए, तो कहीं-कहीं इसके VFX काफी कमोजर लगे. जैसे आसमान में विमान के ध्वस्त होने वाला सीन उतना ओरिजिनल नहीं लगा. इसके अलावा कुछ और भी दृश्य थे. वरुण धवन की एक्टिंग भी अन्य कलाकारों के मुकाबले थोड़ी कम असरदार लगी.
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित यह एक्शन वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सहायक भूमिकाओं में हैं.
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…