Border 2 vs Dhurandhar BO Collection: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की कमाई के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. बॉर्डर 2 ने रिलीज के साथ ही तहलका मचाया, वहीं आदित्य धर की फिल्म धुरंधर के ‘ऑल-टाइम रिकॉर्ड्स’ के सामने सनी देओल की फिल्म कमजोर पड़ती नजर आ रही है. 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार के आंकड़ों से ये साफ है कि फिल्म बॉर्डर 2 भले ही एक बड़ी हिट साबित हुई हो लेकिन धुरंधर के सामने कमजोर नजर आ रही है.
14वें दिन बॉर्डर 2 की कमाई
14वें दिन की कमाई के आंकड़ों की बात करें तो दूसरे हफ्ते के वर्किंग डेज में बॉर्डर 2 की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. बॉर्डर 2 के 14वें दिन यानी 5 फरवरी 2026 को बॉर्डर की कमाई केवल 2.9 करोड़ रुपए हुई. इसके बाद फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 319-322 करोड़ हो गई है. हालांकि कुछ रिपॉर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि गुरुवार की कमाई मिलाकर फिल्म ने 315 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पूरा कर लिया है. हालाकि इसके बावजूद भी फिल्म अभी धुरंधर की चौदह दिनों की कमाई से लगभग 140 करोड़ रुपए दूर है.
14वें दिन धुरंधर की काई
स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. फिल्म ने 14 दिनों में 460 करोड़ रुपए का नेट इंडिया कलेक्शन पार किया था. धुरंधर ने नेट 837 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1303 करोड़ रुपए की कमाई की थी. फिल्म ने लगभग 28 दिनों तक डबल डिजिट में ही कमाई की. वहीं धुरंधर अब नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए मौजूद है.
सनी देओल की पिछली कुथ फिल्मों की कमाई
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई 14 दिनों में 300 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. वहीं साल 2023 में गदर 2 ने नेट 525 करोड़ रुपए की कमाई की. 2025 में रिलीज हुई फिल्म जाट ने लगभग 100 करोड़ रुपए की कमाई की थी.