Box Office Collection: इन दिनों सिनेमाघरों में कुछ गिनी-चुनी फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कुछ खास नहीं हो रही है. बीते गुरुवार के दिन 'द केरल स्टोरी 2' से लेकर 'ओ रोमियो' तक के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है.
गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा फिल्मों का हाल
Box Office Collection Report: आगामी हफ्ते में रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ थिएटर्स में रिलीज हो रही है, जिसका सबको बड़ी बेसब्री से इंतजार है. ऐसा लगता है इससे पहले ही अन्य फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असर दिखने लगा है. ‘द केरल स्टोरी 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं. अब इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. वहीं बाकी फिल्मों के हालात भी पस्त हैं. जानिए गुरुवार को फिल्मों ने कितनी कमाई की.
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी 2’ ने गुरुवार को मात्र 1.51 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने बुधवार को 1.65 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस 40.21 करोड़ रुपये कमाए हैं. हालांकि, मेकर्स को इससे बहुत उम्मीदें थीं, क्योंकि ये तमाम विवादों के बाद थिएटर्स में रिलीज हुई थी.
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘अस्सी’ बेहद संवेदनशील मुद्दे पर बनी है. इसमें दिखाया जाता है कि हर 24 घंटे में 80 दुष्कर्म देश में होते हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने गुरुवार को मात्र 8 लाख रुपये कमाए. वहीं, इसने बुधवार को 10 लाख रुपये कमाए थे. इसके अलावा बात करें कुल कमाई की तो इसने अभी तक 10.78 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. यह संकेत हैं कि फिल्म बहुत जल्द सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है.
शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकारों से सजी फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी अब आखिरी सांसे गिनती नजर आ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 28 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को 28 लाख रुपये कमाए. वहीं इसने बुधवार को 27 लाख रुपये कमाए थे. इसने अभी तक कुल 71.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…
Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…