Live TV
Search
Home > मनोरंजन > जब हर दरवाजा था बंद, तब मिले शंकर महादेवन! ‘ब्रेथलेस’ गाने की अनसुनी कहानी, जिसने सात सालों का तोड़ा वनवास

जब हर दरवाजा था बंद, तब मिले शंकर महादेवन! ‘ब्रेथलेस’ गाने की अनसुनी कहानी, जिसने सात सालों का तोड़ा वनवास

Breathless Song Behind Story: मशहूर गायक शंकर महादेवन का गाना 'ब्रेथलेस' हिंदी संगीत जगत की सबसे पॉपुलर रचनाओं में से एक है. लेकिन इस गाने के बनाने के पीछे का संघर्ष कई वर्षों का है. कभी इसे गाने के लिए नहीं मिल रहा था कोई सिंगर, फिर इसने रच दिया इतिहास.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: March 21, 2026 12:47:10 IST

Mobile Ads 1x1

Shankar Mahadevan Song Breathless: शंकर महादेवन का पॉपुलर गाना ‘ब्रेथलेस’ आज भी खास माना जाता है, जिसे सुनकर लगता है जैसे उन्होंने इसे एक ही सांस में गाया हो. इसके बोल गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे. इस गाने के पीछे की कहानी जान आप हैरान हो सकते हैं. सात सालों तक इसे गाने के लिए कोई सिंगर और म्यूजिशियन नहीं मिल रहा था. इस  बात का खुलासा खुद जावेद अख्तर ने किया था. चलिए जानते हैं इस सॉन्ग की अनसुनी कहानी. 

मशहूर गायक-संगीतकार ने भी गाने से किया इनकार

जावेद अख्तर ने वैरायटी इंडिया से बातचीत करते हुए ‘ब्रेथलेस’ गाने के पीछे का संघर्ष बताया था. गीतकार ने बताया कहा कि बड़े शास्त्रीय गायक और संगीतकार भी कहते थे कि वे ऐसा गाना नहीं बना सकते. जब वे मना कर देते, तो वह उनसे धुन देने को कहते और बाकी काम खुद करने की बात करते. उन्होंने कहा कि लोग इस आइडिया को दिलचस्प तो मानते थे, लेकिन इसमें हाथ डालने की हिम्मत कोई नहीं करता था. जावेद अख्तर हर हाल में इस गाने को बनाना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने किसी भी संगीतकार या गायक का नाम नहीं बताया.

सात साल के बाद मिले शंकर महादेवन

जावेद अख्तर ने सात सालों तक ‘ब्रेथलेस’ गाने के लिए सिंगर-म्यूजिशिय ढूंढ़े, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिल रहा था. फिर लंबे इंतजार के बाद, उनकी मुलाकात शंकर महादेवन से हुई, जिन्होंने उस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी. जावेद अख्तर बताते हैं कि अगर उनकी मुलाकात उस गायक-संगीतकार से न हुई होती तो क्या होता. उन्होंने कहा कि तब वह गाना कभी बन ही नहीं पाता. 

रिलीज करने भी आई दिक्कत

शंकर महादेवन के गाने ‘Breathless’ को रिकॉर्ड और शूट करने के बाद भी इसे रिलीज करने में दिक्कतें आईं. म्यूजिक कंपनी का मार्केटिंग विभाग इस गाने पर भरोसा नहीं कर रहा था और रिलीज से मना कर रहा था, जिस पर काफी बहस भी हुई. हालांकि, तमाम मुश्किलों के बाद साल 1998 में यह गाना रिलीज हुआ और आते ही यह गाना सुपरहिट साबित हुआ.

MORE NEWS