Agastya Nanda Ranbir Kapoor Relation: जया और अमिताभ बच्चन की नाती-नातिन नव्या और अगस्त्य नंदा अक्सर कपूर परिवार के सालाना क्रिसमस लंच और अलग-अलग सेलिब्रेशन में शामिल होते हैं.
agastya nanad kareena kapoor
Agastya Nanda Ranbir Kapoor Relation: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत स्टारर फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज हो गई. (1 जनवरी, 2026) नया साल होने की वजह से ज्यादातर दफ्तर बंद है या फिर हाफ डे घोषित है. धर्मेंद्र की यह आखिरी फिल्म है, इसलिए फैन्स का इस फिल्म से और एक्टर से भावनात्मक लगाव भी है. बताया जा रहा है कि जिन दर्शकों ने भी यह फिल्म देखी है वो तारीफ करते नहीं थक रहे. फिल्म के आखिरी 20 मिनट भावुक कर देने के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली हैं. कलाकार की बात करें तो धर्मेंद्र, सिकंदर और जयदीप अहलावत ने शानदार काम किया है. इसके साथ ही अगस्त्य नंदा के रोल की भी जमकर तारीफ हो रही है. ये तो सब जानते हैं कि अगस्त्य नंदा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती हैं. क्या आप जानते हैं कि अगस्त्य नंदा का करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर से भी खास कनेक्शन है.
अगस्त्य नंदा का शोमैन राजकपूर के बेटे रणबीर कपूर ही नहीं पूरी कपूर फैमिली से रिश्ता है. अगस्त्य नंदा की दादी यानी निखिल नंदा की मां रितू नंदा के पिता का नाम राज कपूर है. इससे आप समझ सकते हैं कि अगस्त्य नंदा कपूर परिवार का क्या रिश्ता है. वहीं, रितू रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर की बहन भी हैं.यही वजह है कि अगस्त्य रिश्ते में रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन लगते हैं.
श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा की सिर्फ यही पहचान नहीं है कि अमिताभ बच्चन और जय बच्चन के नाती हैं. मुंबई में 23 नवंबर, 2000 को जन्में अगस्त्य नंदा के परनाना राजकपूर हैं. राजकपूर की पोती करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जबकि पोते रणबीर कपूर हैं. इस लिहाज से ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर रिश्ते में अगस्त्य नंदा के भाई होंगे और करीना और करिश्मा कपूर बहन लगेंगीं.
साल 2025 में अगस्त्य नंदा कपूर फैमिली के गेट-टूगेदर में भी शामिल हुए हैं. इसके बाद दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरीज पर फैमिली रीयूनियन की कैंडिड पोटोज शेयर कीं, इसमें अगस्त भी नजर आए थे. यहां पर यह बताना जरूरी है कि अगस्त्य के पिता निखिल नंदा दरअसल, रितु कपूर और राजन नंदा के बेटे हैं. रितु नंदा की बड़ी पहचान यह है कि वह राज कपूर और कृष्णा कपूर की बेटी हैं.
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…