Hindi News / Entertainment / Christmas 2024 From Shilpa Shetty To Bipasha Basu And Sonakshi Sinha Stars Made This Christmas 2024 Special

शिल्पा से लेकर बिपाशा तक, कुछ इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, जाह्नवी कपूर के हॉट अंदाज के कायल हुए लोग!

Christmas 2024: आज 25 दिसंबर है। तमाम बॉलीवुड क्रिसमस के रंग में डूबा हुआ है। सितारे अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं

BY: Yogita Tyagi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Christmas 2024:  आज 25 दिसंबर है। तमाम बॉलीवुड क्रिसमस के रंग में डूबा हुआ है। सितारे अपने-अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक इस त्यौहार को एन्जॉय करने के लिए अपने बच्चों संग फोटोज और वीडियो शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सा सितारा किस तरह से क्रिसमस मना रहा है। शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया, जिसकी एक झलक उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर कर की है।

शिल्पा ने खास तरीके से मनाया क्रिसमस

 

‘समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी…’ मुंबई पुलिस पर भड़के स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा, खुद बताया इस वक्त कहां पर है

Christmas 2024

View this post on Instagram

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो में देखा जा सकता है कि सेंटा क्लॉज़ शिल्पा और राज कुंद्रा के घर गिफ्ट्स लेकर आते हैं, और शिल्पा के बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं होता। सेंटा के साथ गिफ्ट्स और क्रिसमस स्टोरीज के बीच, शिल्पा और उनके बच्चे डांस करते भी नजर आए। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हुए और शिल्पा को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

बिपाशा बासु ने भी खास अंदाज में मनाया क्रिसमस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

बिपाशा बसु ने भी इस मौके पर अपने पति और बेटी देवी के साथ फोटोज शेयर कीं। बिपाशा ने लाल रंग का आउटफिट पहना है और अपनी बेटी के साथ खेलती और पोज देती दिखाई दीं।

आलिया महेश भट्ट के घर क्रिसमस मनाने पहुंचीं

वहीं, आलिया भट्ट भी महेश भट्ट के घर क्रिसमस मनाने पहुंचीं। आलिया अपनी बेटी राहा के साथ पार्टी में दिखीं, और रणबीर कपूर भी अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर इस सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

सोनाक्षी पति जहीर इकबाल संग ऑस्ट्रेलिया में मना रहीं क्रिसमस

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इस साल क्रिसमस ऑस्ट्रेलिया के डेंट्री रेनफोरेस्ट में मना रहे हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें वे हेलिकॉप्टर और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेते हुए नजर आईं।

क्रिसमस पर जाह्नवी कपूर ने दिखाया जलवा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर क्रिसमस पर अपना जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं उन्हें हॉट अंदाज में क्रिसमस ट्री के साथ अपनी फोटो शेयर की है। अभिनेत्री का यह अवतार फैंस को ख़ासा पसंद आ रहा है। जान्हवी की यह फोटो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

Tags:

Bollywood Christmas EveChristmas 2024Christmas 2024 Greetings
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue