समय रैना अपनी रोस्टिंग के लिए मशहूर हैं. हाल ही में वो फिर से अपने एक रोस्ट के लिए चर्चा में हैं. उन्होंने एक नेपोकिड को उनके ही चैनल पर रोस्ट कर दिया. समय रैना ने अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन्न को धांसू रोस्ट किया है वो भी उन्हीं के यूट्यूब चैनल पर. वायरल वीडियो में उनका रोस्ट इतना फनी था कि खुद अर्चना पूरन सिंह हंस-हंसकर लोटपोट हो गईं.
आर्यमन्न ने समय को शाउटआउट के लिए रिक्वेस्ट किया था, जिस पर उन्होंने आर्यमन्न को ही रोस्ट कर दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो का बैकग्राउंड
आर्यमन्न सेठी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे समय रैना से अपने यूट्यूब चैनल ‘Aary Vlogs’ को शाउटआउट देने की रिक्वेस्ट करते हैं. समय ने सीधे आर्यमन्न की रोस्टिंग शुरू कर दी. बोले, “तुम अर्चना पूरन सिंह के बेटे हो. इंस्टाग्राम, यूट्यूब क्यों? अच्छे पैसे हैं, मड आईलैंड में घर है, डिनर मिल रहा है.” समय यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “क्या बक*दी कर रहे हो भाई? मॉम का यूट्यूब चैनल ले लो.” अंत में दर्शकों से अपील की, “लोगों, इस चैनल को अनफॉलो कर दो. 2 लाख सब्सक्राइबर्स वाला फ*क-ऑल चैनल है.”
यह वीडियो पूरी तरह प्लान्ड और प्लेफुल था. समय की लाजवाब रोस्टिंग ने इसे हिट बना दिया. वीडियो में आर्यमन्न भी हंसते नजर आए. वीडियो अपलोड होने के बाद लोगों ने भी इसे खूब पसंद किया.
अर्चना और फैमिली का रिएक्शन
अर्चना पूरन सिंह को भी ये वीडियो काफी पसंद आया, उन्होंने कमेंट में लिखा, “LOL 😆 वो इतना फनी क्यों है जब तुम्हें रोस्ट करता है 🤣😂 और क्यों लगता है कि Aary Vlogs अब आ गया क्योंकि समय ने रोस्ट किया.” वहीं आर्यमन्न के भाई आयुषमान सेठी ने लिखा, “HAHAHAHA उसके रोस्ट का प्रिविलेज.” फैमिली ने समय के इस रोस्ट को काफी पॉजिटिव लिया.
बता दें कि अर्चना पूरन सिंह का खुद का भी एक यूट्यूब चैनल है जिसके 10.5 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. वे अपने चैनल पर डेली लाइफ, फैमिली मोमेंट्स, ट्रैवल और पति-पुत्रों से बातचीत शेयर करती हैं, वहीं उनके बेटे आर्यमन्न अब अपना ‘Aary Vlogs’ चैनल चला रहे हैं.