<
Categories: मनोरंजन

क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री, नए सीजन में दिखेगा अपराध का बदलता चेहरा, जानें कब और कहां देखें

Crime Patrol new season: क्राइम पेट्रोल, क्राइम का करंट' के साथ अजय देवगन पहली बार शो के होस्ट के रूप में नजर आएंगे. नया सीजन 31 अगस्त 2026 से सोमवार से गुरुवार 'कौन बनेगा करोड़पति' के बाद प्रसारित होगा. शो में वास्तविक अपराध की घटनाओं के साथ सोशल मीडिया, बदलती भावनाओं और अपराध के पीछे की मानसिकता पर भी फोकस किया जाएगा.

Crime Patrol new season: टेलीविजन का चर्चित क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ अब नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने वाला है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसके नए सीजन ‘क्राइम पेट्रोल – क्राइम का करंट’ का ऐलान किया है. इस बार शो की कमान अभिनेता अजय देवगन संभालेंगे. वह पहली बार इस शो के होस्ट के रूप में दर्शकों से सीधे जुड़ते नजर आएंगे. नए सीजन में अपराध की घटनाओं के साथ उन बदलती परिस्थितियों और मानसिकता को भी समझने की कोशिश होगी, जो आज के दौर में अपराध को जन्म दे रही हैं.

सोशल मीडिया और बदलती सोच पर फोकस

क्राइम पेट्रोल क्राइम का करंट’ सिर्फ अपराध की घटनाओं को दिखाने तक सीमित नहीं रहेगा. शो का उद्देश्य दर्शकों को डराने के बजाय उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में सतर्क करना है. इसमें आधुनिक दौर के अपराधों से जुड़े वास्तविक मामलों को कहानी के रूप में पेश किया जाएगा. शो के प्रोमो में अजय देवगन सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, लगातार दूसरों से मिलने वाली तारीफ की चाह और तेजी से बदलती भावनाओं का जिक्र करते हैं. प्रोमो का संदेश है कि जिस तरह लोग सोशल मीडिया पर एक पल में खुशी और अगले ही पल गुस्से में चले जाते हैं, उसी तरह भावनाओं पर नियंत्रण खोना कभी-कभी गंभीर अपराध का कारण भी बन सकता है.

अपराध के पीछे की मानसिकता समझाएगा शो

नए सीजन की खासियत यह होगी कि इसमें सिर्फ यह बताने पर जोर नहीं होगा कि अपराध कैसे हुआ, बल्कि उसके पीछे की सोच और परिस्थितियों को भी सामने लाया जाएगा. यानी दर्शकों को अपराध के साथ उससे जुड़े सामाजिक और मानसिक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा. शो का प्रसारण 31 अगस्त 2026 से हर सोमवार से गुरुवार किया जाएगा. यह कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के तुरंत बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा.

अजय देवगन के लिए डबल रोल में खास साल

अजय देवगन की छोटे पर्दे पर यह वापसी ऐसे समय हो रही है, जब वह फिल्मों को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी लोकप्रिय फिल्म सीरीज के तीसरे और अंतिम अध्याय ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ का आधिकारिक शीर्षक साझा किया है. फिल्म में वह एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें तब्बू एक बार फिर मीरा देशमुख की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि श्रिया सरन विजय की पत्नी नंदिनी के किरदार में वापसी करेंगी. रजत कपूर भी अपने किरदार में दिखाई देंगे. पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी फिल्म का हिस्सा होंगे. इस तरह अजय देवगन एक तरफ अपराध की सच्ची कहानियों के जरिए छोटे पर्दे पर दर्शकों को जागरूक करते नजर आएंगे, वहीं दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर विजय सलगांवकर के रूप में अपनी लोकप्रिय भूमिका को अंतिम बार आगे बढ़ाएंगे.

sharma ranjana

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST