<
Categories: मनोरंजन

कैंसर से जंग के बीच फिर अस्पताल पहुंची दीपिका कक्कड़: 2 घंटे चला ऑपरेशन, शोएब इब्राहिम ने बताया कैसी है अब हालत

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की दूसरी सिस्ट रिमूवल सर्जरी सफल रही है. पति शोएब इब्राहिम ने बताया कि वह अभी दर्द में है और अस्पताल में भर्ती है. लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका का अब नया इलाज (इम्यूनोथेरेपी) शुरू होगा. सर्जरी से पहले दीपिका अपने बेटे रुहान से बिछड़ते हुए काफी भावुक नजर आई.

टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस और ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुई है . मंगलवार को उनकी सिस्ट (Cyst) रिमूवल सर्जरी की गई.  दीपिका पिछले साल से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है.  इसी इलाज के बीच उन्हें दोबारा एक गांठ होने का पता चला, जिसे हटाना बेहद जरूरी था.  उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को उनकी सेहत की जानकारी दी है.

सर्जरी के बाद कैसी है दीपिका की हालत?

शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब व्लॉग और इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि दीपिका की सर्जरी सफल रही है.  उन्होंने लिखा, अल्लाह के करम और आप सबकी दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर पूरा हो गया है.  सब कुछ ठीक रहा.  हालांकि, शोएब ने यह भी साझा किया कि दीपिका इस समय काफी दर्द में है.  डॉक्टर्स उन्हें कड़ी निगरानी में रख रहे है क्योंकि इस बार का दर्द पिछली सर्जरी के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.

2 घंटे से ज्यादा चला मेडिकल प्रोसीजर

शोएब ने बताया कि दीपिका को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रोसीजर के लिए ले जाया गया था.  सर्जरी करीब 10 बजे शुरू हुई और दोपहर 1 बजे तक चली.  सिस्ट का आकार लगभग 1.3 सेमी था, जिसे जलाने (RFA procedure) के लिए डॉक्टर्स को सावधानी बरतनी पड़ी.  दीपिका को फिलहाल 1-2 दिन अस्पताल में ही रखा जाएगा.  शोएब ने यह भी बताया कि दीपिका अभी ऑक्सीजन मास्क पर है, इसलिए वे फिलहाल फैंस से बात नहीं कर सकती.

भावुक कर देने वाला पल: बेटे रुहान से दूर होना पड़ा मुश्किल

सर्जरी पर जाने से पहले दीपिका काफी भावुक नजर आई.  शोएब के व्लॉग में देखा गया कि दीपिका अपने छोटे बेटे रुहान को गले लगाकर रोने लगीं.  उन्होंने रुहान से कहा, रोना मत, अगर मम्मी की याद आए तो वीडियो कॉल कर लेना.  दीपिका ने बताया कि कैंसर के दोबारा उभरने की खबर ने उन्हें काफी डरा दिया था, खासकर अपने परिवार और छोटे बेटे के भविष्य को लेकर वह काफी चिंतित थी.

कैंसर के इलाज में बदलाव

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल जून में दीपिका की एक बड़ी सर्जरी हुई थी जिसमें उनके लिवर का 22 प्रतिशत हिस्सा और एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर निकाला गया था.  अब इस नई सर्जरी के बाद, दीपिका की ओरल कीमोथेरेपी बंद कर दी जाएगी और उनका इम्यूनोथेरेपी (Immunotherapy) इलाज शुरू किया जाएगा.
Mansi Sharma

Recent Posts

क्या आप भी पहनने जा रहे हैं पुखराज? पहले जान लें किन 6 राशियों के लिए है ये खतरनाक

Pukhraj Ke Fayde: ज्योतिष मान्यताओं में गुरुवार का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह दिन…

Last Updated: April 9, 2026 12:59:26 IST

IAS Anurag Yadav: कौन है IAS अनुराग यादव जिन्हें ऑब्जर्वर पद से हटाया गया, जानें क्या है कारण?

IAS Anurag Yadav: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कल बुधवार को एक रिव्यू मीटिंग…

Last Updated: April 9, 2026 12:54:53 IST

कौन है महिलाओं के ब्रेस्ट को टच करके भाग जाने वाला शख्स, किस मामले में अशोक खरात को भी छोड़ा पीछे

Mumbai Crime: आरे कॉलोनी का रहने वाला आरोपी मुनव्वर नासिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी…

Last Updated: April 9, 2026 12:38:20 IST

क्या लड्डू गोपाल को किसी को देना सही है या नहीं? जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकती है बड़ी गलती

Laddu Gopal Astro Tips: हिन्दु धर्म में लोग अक्सर गिफ्ट के रूप में देवी- देवताओं…

Last Updated: April 9, 2026 12:37:31 IST

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केवीएस लॉटरी परिणाम जारी, कहां चेक करें क्लास 1 का एडमिशन लिस्ट?

KVS Admission 2026 Lottery Result Out: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने आज, 9 अप्रैल को…

Last Updated: April 9, 2026 12:57:43 IST

मालदीव के 90% रिसॉर्ट्स हुए खाली! वायरल वीडियो में दिखाया गया दृश्य सच या दिखावा? जानें क्या कहते हैं आंकड़े

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ट्रैवल‑रील्स में दावा किया जा रहा है कि…

Last Updated: April 9, 2026 11:55:12 IST