India News (इंडिया न्यूज़), Deepika Padukone and Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने के लिए इंतजार कर रहें हैं। 29 फरवरी 2024 को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशखबरी की घोषणा की। बता दें कि रणवीर और दीपिका ने 14 नवंबर 2018 को इटली के ‘लेक कोमो’ में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। अब, वो अपने जीवन के अगले अध्याय की ओर बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जुड़वा बच्चों की कर रहें हैं उम्मीद?
हाल ही में, एक ‘रेडिट’ यूजर ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेबी अनाउंसमेंट पोस्ट का एक स्क्रीनग्रैब शेयर किया। फोटो में पिंक एंड ब्लू कलर में बिब, शूज, कैप, बटन और कपड़े सहित बच्चे के सामान के सुंदर चित्र दिखाए गए हैं। तस्वीर साझा करते हुए यूजर ने बताया कि ऐसी संभावना है कि दीपिका और रणवीर जुड़वा बच्चों की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने पोस्ट में पिंक एंड ब्लू कलर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, उन्होंने सारी चीजों की दो-दो पिक्चर्स शेयर की हैं। हालांकि, यूजर ने यह भी कहा कि दोनों ने ऐसा इसलिए किया होगा, क्योंकि वे अपने होने वाले बच्चे के लिंग के बारे में अनिश्चित थे।
दीपिका-रणवीर के जुड़वा बच्चों पर नेटिजंस की प्रतिक्रिया
यह भी पढ़े: Anant-Radhika: कितनी पढ़ी लिखी हैं अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट, अनंत ने हासिल की ये डिग्री
इस पोस्ट ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के जुड़वां बच्चे होने की अटकलों को हवा दे दी। जल्द ही कई नेटिजंस ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया और बताया कि दीपिका जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। अपने अनुमानों का कारण बताते हुए नेटिजंस ने बताया कि दीपिका का बेबी बंप ‘बाफ्टा अवॉर्ड्स’ इवेंट में दिखाई दे रहा था, जो केवल प्रेग्नेंसी के बाद के महीनों में होता है। इस बीच, यूजर्स के एक वर्ग ने यह भी दावा किया कि रणवीर के परिवार में जुड़वा बच्चे होने का इतिहास रहा है।
यह भी पढ़े: The Kapil Sharma Show: टीवी के बाद अब नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगे कपिल शर्मा, Sunil Grover की भी होगी वापसी