Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड और रणवीर सिंह की रानी दीपिका पादुकोण ने हाल ही में फैंस को एक ऐसी खबर दे दी है जिसने फैंस को ख़ुशी और उत्साह से भर दिया है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने दूसरे बच्चे के आने की घोषणा करके फैंस को हैरान कर दिया है. यह खुशी की खबर तेज़ी से फैल रही है, और फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज़ तक हर कोई इस जोड़े को बधाई देने में व्यस्त है. इस ख़ुशी के माहौल के बीच, दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रेगनेंसी के टाइम पर झेलीं थीं मुश्किलें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो में या इंटरव्यू में, उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बताय. खास तौर पर, उन्होंने प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों के दौरान झेली गई भावनात्मक और शारीरिक चुनौतियों के बारे में बात की थी. Marie Claire के साथ एक इंटरव्यू में, दीपिका ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों के दौरान एक बेहद मुश्किल दौर से गुज़रना पड़ा था.
दीपिका ने झेला बेतहाशा दर्द
जानकारी के मुताबिक दीपिका ने इस वायरल इंटरव्यू में कहा, प्रेग्नेंसी के आठवें और नौवें महीने के दौरान, और साथ ही डिलीवरी के समय भी, मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा. इस इंटरव्यू के दौरान, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम चुनने के पीछे की सोच के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे ज़रूरी बात यह थी कि पहले वो अपने बच्चे को अपनी गोद में लें, उसे दुनिया का अनुभव करने दें, और उसके व्यक्तित्व को धीरे-धीरे विकसित होने दें. इसके बाद, सितंबर 2024 में, उन्होंने ‘दुआ’ का दुनिया में स्वागत किया. अब, 19 अप्रैल 2026 को, दीपिका और रणवीर ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ एक शानदार खबर साझा की है. अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उनकी बेटी ‘दुआ’ भी नज़र आ रही है.
साक्षी-जस्टिन नहीं, ये है MTV Splitsvilla का वो कपल जो निभा रहा प्यार; 16 सालों से कायम है रिश्ता