<
Categories: मनोरंजन

Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्म, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

‘धुरंधर 2’ रिलीज से ठीक 1 दिन पहले विवादों में घिर गई है. फिल्म के एक सीन ने विवाद का रूप ले लिया है.

Legal Notice Issued to Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ रिलीज से ठीक 1 दिन पहले विवादों में घिर गई है. फिल्म के एक सीन ने विवाद का रूप ले लिया है. जिसके चलते धुरंधर: द रिवेंज’ की टीम को नोटिस भी मिल गया है.

रणवीर सिंह के सिख किरदार वाले एक सीन पर सिख समुदाय ने आपत्ति जताई है. इसके लिए मेकर्स को लीगल नोटिस दे दिया गया है. सिख समुदाय का कहना है कि फिल्म का एक सीन उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है.

विवाद की जड़ क्या है?

फिल्म के गाने ‘प्रलय’ के पोस्टर और कुछ सीन में रणवीर सिंह पगड़ी पहने हाथ में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं. सिख एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने इसे सिख धर्म की मान्यताओं का उल्लंघन बताया. उन्होंने निर्देशक आदित्य धर, रणवीर सिंह और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ सीबीएफसी व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस भेजा है. नोटिस में मांग है कि सिगरेट वाले सभी विवादित दृश्य हटाए जाएं और माफी मांगी जाए.

इसके अलावा फिल्म के इस सीन का राजनीतिक विरोध भी हुआ है. शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर इसकी कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे सिख मर्यादा के खिलाफ बताया और अधिकारियों से विवादित पोस्टर हटाने का निर्देश देने की अपील की. हालांकि विवाद के बीच भी फिल्म का क्रेज बरकरार है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है फिल्म

आदित्य धर निर्देशित यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले यह कानूनी चुनौती मेकर्स के लिए बड़ी परीक्षा है. बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म के पहले भाग ‘धुरंधर’ ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, अब सीक्वल से रिकॉर्ड्स तोड़ने की उम्मीदें हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के कई रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

नेपाल में गुटखा प्रेमियों की निकली हेकड़ी, स्थानीय नागरिक के कड़े रुख के आगे पानी डालकर साफ करनी पड़ी अपनी ही ‘पिंचकारी’!

नेपाल के एक स्थानीय नागरिक ने कुछ भारतीय पुरुषों को सड़क पर गुटखा थूकते हुए…

Last Updated: April 8, 2026 19:42:53 IST

Khallari Mata Mandir: छत्तीसगढ़ का चमत्कारी मंदिर, जहां निसंतान दंपती को मिलता है संतान सुख, यहीं हुआ था हुआ था भीम और हिडिंबा का विवाह

Khallari Mata Mandir Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के महासमुन्द में स्थित खल्‍लारी माता मंदिर के बारे में…

Last Updated: April 8, 2026 19:34:38 IST

‘धुरंधर 2 से सबकी जली’, जाकिर खान के बयान से आगबबूला हुए सिद्धार्थ आनंद; कह दिया डफर

Siddharth Anand: कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म 'धुरंधर 2' पर कुछ ऐसा बोला कि बवाल…

Last Updated: April 8, 2026 19:33:03 IST

OnePlus: Nord 6 आया नए फीचर्स के साथ, Nord 5 से कितना है बेहतर, या सिर्फ मामूली बदलाव

OnePlus Nord 6 vs Nord 5: OnePlus Nord 6 में 165Hz डिस्प्ले, 9000mAh की बैटरी…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:45 IST

इस पवित्र धाम में स्नान करने से नहीं होती अकाल मृत्यु? सूर्यदेव की पुत्री से जुड़ा रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

Yamunotri Dham: देश में कई ऐसे पवित्र तीर्थस्थल हैं, जहां पूजा-अर्चना करने से पुण्य की…

Last Updated: April 8, 2026 19:07:16 IST