Live
Search
Home > मनोरंजन > शनिवार के दिन ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, 800 करोड़ से बस चंद कदम दूर

शनिवार के दिन ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, 800 करोड़ से बस चंद कदम दूर

Dhurandhar 2 Box Office: शनिवार यानी कि रिलीज के 10वें दिन 'धुरंधर 2' के कलेक्शन में दमदार बढ़त देखने को मिली है. अब फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए हैं.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-03-29 10:38:27

Mobile Ads 1x1

Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ही एक ऐसी फिल्म है, जो इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है. बाकी सभी फिल्में इसके तूफान के आगे तिनके की तरह उड़ गईं. रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म की कमाई में एक बार फिर से जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. आज रविवार को ही फिल्म 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. चलिए जानते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने 10वें दिन कितने का कलेक्शन किया. 

शनिवार को क्या रहा फिल्म का कलेक्शन?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2 ने’ 10वें दिन यानी कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क के मुताबिक 62.85 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने शुक्रवार को 41.74 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखाता है कि फिल्म का कलेक्शन पिछले दिन के मुकाबले तेजी से बढ़ा है. आज रविवार को छुट्टी का दिन है, इसलिए फिल्म में की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है. अब यह देखना दिलचस्प होगा. 

800 करोड़ रुपये की तरफ बढ़ाए कदम

‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 786.59 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब फिल्म जल्द ही 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. यह किसी रिकॉर्ड से कम नहीं है. साथ ही बात करें, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की तो इसने अभी 1151.22 करोड़ रुपये कमा चुके हैं.

पहले पार्ट का तोड़ा रिकॉर्ड

‘धुरंधर 2’ ने अपनी ही फिल्म के पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले भाग ने 10वें दिन जहां 58 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘धुरंधर 2’ ने दसवें दिन 62.85 करोड़ रुपये कमाए. आए दिन फिल्म नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का बजट 250-300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

‘धुरंधर 2’ के बारे में

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय खूफिया एजेंट की कहानी बताती है, जो दुश्मन के इलाके को अंदर से ही तबाह कर देता है. पहले भाग में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार हमजा, जो लयारी के सबसे कुख्यात गिरोह में घुसपैठ करता है और उसके सरगना रहमान डकैत को मार डालता है. ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि डकैत की हत्या के बाद, हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है.

MORE NEWS