Pm Modi Mann Ki Baat 132 Episode Live Update: PM मोदी आज “मन की बात” के 132वें एपिसोड के ज़रिए जनता को संबोधित कर रहे हैं. इस मौके पर वे देश के साथ अपने विचार शेयर कर रहे हैं. PM मोदी ने कहा कि मार्च का महीना मुश्किलों से भरा रहा है. हमें भरोसा था कि कोरोना संकट से उबरकर दुनिया आगे बढ़ेगी, लेकिन अब हमारे पड़ोस में एक महीने से भयंकर युद्ध चल रहा है.लाखों लोग खाड़ी देशों में रहते हैं. मैं खाड़ी देशों का लाखों भारतीयों को लगातार सपोर्ट करने के लिए आभारी हूं. यह इलाका हमारी एनर्जी ज़रूरतों का सोर्स है.
भारत इन हालात का बहादुरी से सामना कर रहा है. यह मुश्किल समय है. मैं सभी से एक साथ आने और इससे उबरने की अपील करता हूं. जो लोग इस मुद्दे पर पॉलिटिक्स कर रहे हैं, उनके लिए मतलबी पॉलिटिक्स की कोई जगह नहीं है. नागरिकों को सावधान रहना चाहिए और अफवाहों से गुमराह नहीं होना चाहिए. उन्हें सरकार की एडवाइज़री पर भरोसा करना चाहिए और अपने कदम खुद उठाने चाहिए.
मन की बात 22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट
मन की बात 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकास्ट होती है. इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फ़ारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं. मन की बात 500 से ज़्यादा ऑल इंडिया रेडियो ब्रॉडकास्टिंग सेंटर से ब्रॉडकास्ट होती है. शुरुआती एपिसोड 14 मिनट का था.जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया.
यहां देखें लाइव
पल पल की अपडेट के लिए बने रहिए इंडिया न्यूज के साथ
Mann Ki Baat Live: मेहनतकश मछुआरों का जीवन आज कई तरह से आसान बनाया जा रहा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “मेहनतकश मछुआरों का जीवन आज कई तरह से आसान बनाया जा रहा है. चाहे बंदरगाहों का विकास हो या मछुआरों के लिए बीमा, ऐसी कई पहल उनके बहुत काम आ रही है. हम जानते हैं कि समुद्र में उनकी गतिविधियों को मौसम का रुख बहुत प्रभावित करता है. इसे देखते हुए तकनीक के जरिए भी उनकी पूरी मदद की जा रही है.”
Mann Ki Baat Live: देशभर में करीब 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “जल संकट से निपटने के लिए गांव-गांव में सामुदायिक स्तर पर प्रयास होने लगे हैं. कहीं पुराने तालाबों की सफाई हो रही है, कहीं बरसात के जल को सहेजने के लिए प्रयास किया जा रहा हैं. अमृत सरोवर अभियान के तहत भी देशभर में करीब 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं.”
Mann Ki Baat Live: सिस्टम अब मोरूंग शिक्षा की अवधारणा में बदल गया है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “नागा जनजातियां में मोरूंग लर्निंग की एक पारंपरिक व्यवस्था थी, इसमें, बुजुर्ग लोग अपने अनुभवों से युवाओं को पारंपरिक ज्ञान, इतिहास और जीवन कौशल के बारे में बताते थे.समय के साथ यह सिस्टम अब मोरूंग शिक्षा की अवधारणा में बदल गया है. इसके माध्यम से बच्चों में गणित और विज्ञान जैसे विषयों में रुचि पैदा की जाती है. इसमें समुदाय के बुजुर्ग उन्हें कहानियां, लोकगीत और पारंपरिक खेलों के साथ जीवन कौशल सिखाते हैं.”
Mann Ki Baat Live: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुना मन की बात
#WATCH जयपुर(राजस्थान): राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दूसरे लोगों ने ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण सुना। pic.twitter.com/sk4Z4a4iwV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
Mann Ki Baat Live: मुझे बेंगलुरु में शिक्षा से जुड़े एक अद्वितीय प्रयास के बारे में जानकारी मिली-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “मुझे बेंगलुरु में शिक्षा से जुड़े एक अद्वितीय प्रयास के बारे में जानकारी मिली है. यहां एक टीम प्रयोग इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रिसर्च चला रही है. इस टीम का अनुसंधान परियोजनाओं पर विशेष ध्यान है. यह टीम स्कूल स्तर पर विज्ञान की शिक्षा को लोकप्रिय बनाने में जुटी है.”
Mann Ki Baat Live: नितिन नवीन ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण सुनते हुए
- भजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य लोग ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण सुनते हुए।
#WATCH डिब्रूगढ़ (असम): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य लोग ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण सुनते हुए। pic.twitter.com/4R9r7wbXx7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
Mann Ki Baat Live:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अब 100 दिनों से भी कम समय बचा है, पूरी दुनिया में योग के प्रति आकर्षण भी लगातार बढ़ रहा है. अफ्रीका के जिबूती में अल्मिस जी अपने अरविंद योग सेंटर के जरिए योग को बढ़ावा दे रहे हैं. वे यहां की कई और जगहों पर भी लोगों को योग सिखाते हैं.”
Mann Ki Baat Live:पुष्कर सिंह धामी ने सुना मन की बात’
#WATCH देहरादून (उत्तराखंड): उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दूसरे लोग ‘मन की बात’ का 132वां संस्करण सुनते हुए। pic.twitter.com/PJuRJJFq6m
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2026
Mann Ki Baat Live:गुलवीर सिंह ने इतिहास रच डाला-पीएम मोदी
Mann Ki Baat Live:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी गुलवीर सिंह ने कुछ ही हफ्ते पहले न्यूयॉर्क सिटी हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच डाला. वे एक घंटे से कम समय में हाफ मैराथन पूरा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.”
Mann Ki Baat Live:खेल प्रेमियों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है.-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “देशभर के खेल प्रेमियों के लिए यह महीना जोश और उत्साह से भर देने वाला रहा है. जब भारत ने T20 विश्व कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो देश में हर तरफ खुशी की लहर दौड़ गई. अपनी टीम की इस शानदार सफलता पर हम सभी को बहुत गर्व है. पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला, इस मुकाबले को जीतकर जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया. सबसे खुशी की बात है कि करीब 7 दशकों के लंबे इंतजार के बाद इस टीम ने अपना पहला रणजी खिताब हासिल किया.”
Mann Ki Baat Live:भारत दुनिया का सबसे युवा देश है-पीएम मोदी
Mann Ki Baat Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “भारत दुनिया का सबसे युवा देश है, देश के युवा की ताकत जब राष्ट्र निर्माण में जुड़ती है तो बहुत बड़ी मदद मिलती है. राष्ट्र निर्माण के इस दायित्व को निभाने में मेरा युवा भारत यानि ‘MY भारत’ संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है.”
Mann Ki Baat Live: मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “मैं आज मन की बात के माध्यम से देशवासियों से आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है. जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें राजनीति नहीं करनी चाहिए. यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है. ऐसे में जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का नुकसान कर रहे हैं. मैं देशवासियों से अपील करूंगा कि वे जागरूक रहें, अफवाहों में न आएं और सरकार की तरफ से निरंतर जो जानकारी दी जा रही है उसी पर विश्वास करें.”
Mann Ki Baat Live:भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है. इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है. हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले 1 दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है उसकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है.”
Mann Ki Baat Live:हमारे पड़ोस में 1 महीने से भीषण युद्ध चल रहा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “वर्तमान में हमारे पड़ोस में 1 महीने से भीषण युद्ध चल रहा है. हमारे लाखों परिवारों के सगे, संबंधी इन देशों में रहते हैं, खाड़ी देशों में काम करते हैं. मैं खाड़ी देशों का बहुत आभारी हूं कि वे वहां 1 करोड़ से ज्यादा रह रहे भारतीयों को हर प्रकार की मदद दे रहे हैं.”
Mann Ki Baat Live: मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है-पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में कहा, “मार्च का महीना वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है. हमें याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजरा था. हमें अपेक्षा थी कि इससे निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी. लेकिन दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध की परिस्थितियां बनती चली गई.”
Mann Ki Baat Live: आम लोगों की कहानियों को खास जगह
Mann Ki Baat Live: ‘मन की बात’ में आम लोगों की कहानियों को खास जगह दी जाती है. छोटे-छोटे गांवों से लेकर बड़े शहरों तक, जो लोग समाज में अच्छा काम कर रहे हैं, उनकी सराहना की जाती है.
Mann Ki Baat Live: हर वर्ग के लोगों तक पहुंच बना चुका है कार्यक्रम
Mann Ki Baat Live:मन की बात की डिजिटल पहुंच भी काफी मजबूत है, क्योंकि इसे नरेंद्र मोदी ऐप और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी आसानी से सुना जा सकता है, जिससे यह कार्यक्रम हर वर्ग के लोगों तक पहुंच बना चुका है।
Mann Ki Baat Live: आखिरी एपिसोड
Mann Ki Baat 132 Episode Live: : मन की बात का आखिरी एपिसोड 22 फरवरी को एयर हुआ, जिसमें PM ने AI समिट, ऑर्गन डोनेशन और साइबर क्राइम पर बात की. उन्होंने युवा स्टार्टअप्स और स्टार्टअप्स से जुड़े लोगों को सलाम किया.
Mann Ki Baat Live: क्यों हुई थी मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत
मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य देशवासियों से सीधे संवाद स्थापित करना और सामाजिक, प्रेरणा व जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है.
Mann Ki Baat Live: AI इम्पैक्ट समिट पर चर्चा
एपिसोड 131: PM मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कई देशों के लीडर, इंडस्ट्री लीडर, इनोवेटर और टेक दिग्गज इकट्ठा हुए. AI की मददh से पुराने टेक्स्ट और मैन्युस्क्रिप्ट को सुरक्षित रखा जा रहा है. AI समिट ने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई. युवाओं में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को लेकर जोश बढ़ रहा है.