<
Categories: मनोरंजन

धुरंधर-2 या टॉक्सिक? एडवांस बुकिंग में किसने की अधिक कमाई, यश की फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया चौंकाने वाला दावा

Dhurandhar 2 vs Toxic: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की धुरंधर-2 और यश की टॉक्सिक का टक्कर होने वाला है. इस बीच, टॉक्सिक के प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 600 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

Dhurandhar 2 vs Toxic: बॉक्स ऑफिस पर ’19 मार्च, 2026’ को 2 बड़ी फिल्मों का टकराव होने वाला है. एक तरफ रणवीर की सक्सेसफुल फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट धुरंधर-2 है. तो दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक है. लेकिन विदेश में अभी से दर्शकों ने तय कर लिया है कि उन्हें कौन सी फिल्म देखनी है? ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इन दोनों फिल्मों की प्री-बुकिंग से ये रूझान सामने आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार. फ़रवरी के अंत में अमेरिका में सीमित प्री-सेल चुपचाप शुरू होने के साथ रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज और यश की टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फ़ॉर ग्रोन-अप्स ने अपने पहले दौर के कॉम्पिटिशन में प्रवेश कर लिया है और शुरुआती बढ़त धुरंधर 2 की है.

दोनों फिल्मों ने एडवांस बुकिंग में कितने कमाए?

Sacnilk के अनुसार, आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर-2 ने 1 मार्च तक अमेरिका में एडवांस बुकिंग में $33,723 कमाए हैं. ट्रेड डेटा के मुताबिक, फिल्म ने 151 थिएटर में 209 शो में 1,953 टिकट बेचे हैं. रिलीज वीक के करीब आने पर शो की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. दूसरी तरफ, यश की टॉक्सिक ने विदेशों में बहुत कम कमाई के साथ शुरुआत की है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा ने अब तक 81 US थिएटर में 122 शो किए हैं, और प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए बेचे गए 189 टिकटों से $3,665 कमाए हैं. हालांकि, ट्रेड से जुड़े लोगों का कहना है कि यह तुलना अभी जल्दबाजी होगी.

Toxic Song Release: टॉक्सिक का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज, मेकर्स ने फैंस को दिया ‘धोखा’

टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में की 600 करोड़ रुपये की कमाई

यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक के प्रोड्यूसर का कहना है कि फिल्म ने पहले ही जबरदस्त कमाई कर ली है. सिनेमा स्ट्रैटेजिस्ट को दिए इंटरव्यू में धनंजयन ने स्पष्ट तौर पर कहा कि फिल्म ने प्री-बिजनेस से ही लगभग 600 करोड़ रुपये कमाए हैं.

टॉक्सिक की रन टाइम कितनी होगी?

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश की ‘टॉक्सिक’ का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट होगा. हालांंकि फाइनल कट ऑफिशियली लॉक नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक यह धुरंधर 2 से थोड़ी छोटी है. धुरंधर-2 के रन टाइम की बात करें तो यह लगभग 3 घंटे 40 मिनट का होगा. एक दूसरे सूत्रों के हवाले से सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक की फाइनल लेंथ अभी तय नहीं हुई है. लेकिन बताया जा रहा है कि यह लगभग 200 मिनट, यानी 3 घंटे और 20 मिनट का हो सकता है.

रणवीर सिंह vs यश: अमेरिका में ‘धुरंधर 2’ की तूफानी शुरुआत, क्या ‘टॉक्सिक’ के साथ पलट पाएगी बाजी?

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

PM Kisan ₹4000 Fact Check: 23वीं किस्त 2026 के बारे में नवीनतम अपडेट, क्या इस बार मिलेंगे 4000?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे व सीमांत किसानों के लिए वरदान साबित हुई है.…

Last Updated: March 25, 2026 16:38:22 IST

China University: पढ़ाई छोड़ो, रोमांस करो! यूनिवर्सिटी ने निकाला अनोखा फरमान, पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप

China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…

Last Updated: March 25, 2026 16:13:03 IST

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…

Last Updated: March 25, 2026 16:03:01 IST

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST