<
Categories: मनोरंजन

क्या कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग? राखी सावंत ने किया ‘सस्ती पब्लिसिटी’ का बड़ा दावा!

Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे पर हुए हमले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. जहां गैंगस्टर गैंग हमले की जिम्मेदारी ले रहा है, वहीं राखी सावंत इसे खुद कपिल की साजिश बता रही है. अब देखना यह होगा कि कपिल शर्मा इस गंभीर आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देते है.

Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके कनाडा वाले कैफे पर हुई फायरिंग का मामला अब एक नए विवाद में बदल गया है. दरअसल, कपिल शर्मा ने जुलाई 2025 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ मिलकर ‘कैप्स कैफे’ (Kaps Cafe) की शुरुआत की थी.  इस कैफे की ओपनिंग के समय वहां दो बार अंधाधुंध गोलियां चली थी, जिससे कैफे की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था.  इस घटना को शुरू से ही मशहूर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने इस मामले में एक ऐसा दावा किया है जिसने सबको हैरान कर दिया है.

राखी सावंत का ‘पब्लिसिटी स्टंट’ वाला दावा

राखी सावंत ने एक इंटरव्यू के दौरान कपिल शर्मा पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी फायरिंग की घटना असल में कपिल शर्मा का ही एक पब्लिसिटी स्टंट था.  राखी के मुताबिक, कपिल ने अपने नए रेस्टोरेंट को रातों-रात मशहूर करने के लिए खुद ही गोलियां चलवाई ताकि उन्हें ‘सस्ती पब्लिसिटी’ मिल सके.  राखी ने यहां तक कह दिया कि कपिल बेवजह बिश्नोई गैंग का नाम लेकर उन्हें बदनाम कर रहे है.  उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिश्नोई गैंग के लोग इतने खाली बैठे है कि वे किसी कैफे पर जाकर गोलियां चलाएंगे?

फायरिंग की घटना और बिश्नोई गैंग की चेतावनी

अगर असल घटना की बात करें, तो जुलाई 2025 में जब कैफे की शुरुआत हुई थी, तब वहां कई राउंड फायरिंग हुई थी. राहत की बात यह थी कि उस हमले में किसी को चोट नहीं आई, लेकिन कैफे के कांच और फर्नीचर को काफी नुकसान हुआ था.  उस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी भी ली थी.  उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि कपिल को पहले कॉल किया गया था, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी, इसलिए यह कार्रवाई की गई.  उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कपिल अब भी नहीं सुधरे, तो अगली घटना मुंबई में हो सकती है. 

कपिल शर्मा की चुप्पी और सोशल मीडिया पर बहस

इस हमले के बाद कपिल शर्मा ने शांति बनाए रखने की अपील की थी और स्थानीय पुलिस व अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया था जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया.  फिलहाल, राखी सावंत द्वारा लगाए गए इन नए और चौंकाने वाले आरोपों पर कपिल शर्मा की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.  सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को लेकर दो हिस्सों में बंटे हुए है,  कुछ को लगता है कि राखी सच कह रही है, जबकि कुछ का मानना है कि यह राखी सावंत का खुद लाइमलाइट में आने का एक तरीका है.
Mansi Sharma

Recent Posts

PM Kisan Yojana 23rd Installment: कब आएगी 23वीं किस्त? कर लें ये काम; नहीं तो इस बार खाली रह जाएगा अकाउंट

PM Kisan Yojana 23rd Installment:13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM किसान सम्मान निधि…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:57 IST

अष्टमी-नवमी पर कन्या पूजन का पूरा विधि-विधान: स्वागत से लेकर विदाई तक ऐसे करें पूजा, बरसेगी माता की कृपा

Kanya Pujan Rules 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी और नवमी के दिन कन्या…

Last Updated: March 26, 2026 09:58:50 IST

Rajasthan Gold Price: बढ़ा या घटा? आज आपके शहर में क्या सोने का रेट

Rajasthan Gold Price Today:जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों (Jaipur Gold Rate) में आज 24K…

Last Updated: March 26, 2026 09:57:11 IST

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा, 13 लोगों की मौके पर ही मौत; 25 घायल

Andhra Pradesh Bus Accident: प्रकाशम जिले के रायवरम के पास हुए एक सड़क हादसे में…

Last Updated: March 26, 2026 10:05:38 IST

ब्रायन लारा क्यों नहीं खेल पाए IPL? इस एक गलती ने तोड़ा था दिग्गज का सपना, क्या है पूरी स्टोरी?

Brian Lara IPL: वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए.…

Last Updated: March 26, 2026 09:50:13 IST

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर के लिए कौन सा एग्ज़ाम है सही, किससे मिलेगी KVS, NVS में नौकरी? जानिए अहम बातें

CTET Vs UPTET: टीचिंग करियर शुरू करने के लिए Central Teacher Eligibility Test और Uttar…

Last Updated: March 26, 2026 09:48:39 IST