Dipika Kakar Health Update: हाल ही में ऐसी खबर सामने आई की टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर का कैंसर है।
Dipika Kakar Health Update
India News (इंडिया न्यूज), Dipika Kakar Health Update: हाल ही में ऐसी खबर सामने आई की टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 लिवर का कैंसर है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस के लिवर में टेनिस बॉल जैसा ट्यूमर डॉक्टर्स को मिला था, जिसका 3 जून को ऑपरेशन कर उसे निकालने में सफलता पाई गई। अब हाल ही में टीवी एक्टर और दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने उनके बारे में हेल्थ अपडेट साझा की है। शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर कर कहा कि 14 घंटे लंबी सर्जरी चली है जिसके बाद अब सब सही है। शोएब ने ये भी कहा कि दीपिका ICU में भर्ती हैं और उन्हें थोड़ा दर्द हो रहा है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।
शोएब ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सभी को नमस्ते, कल रात अपडेट नहीं दे पाया क्योंकि सर्जरी लंबी चली। वह 14 घंटे तक ऑपरेशन थियेटर में रही। लेकिन, अल्हम्दुलिल्लाह, सब ठीक रहा। दीपी अभी आईसीयू में है। उसे दर्द हो रहा है, लेकिन वह स्थिर है और ठीक हो रही है। मैं आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए तहे दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं। यह वाकई बहुत मायने रखता है। जैसे ही वह आईसीयू से बाहर आएगी, मैं आपको फिर से अपडेट करूंगा। फिर से धन्यवाद, उसके लिए प्रार्थना करते रहें।’
आपको बता दें कि पिछले महीने दीपिका ने एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि वह लीवर कैंसर (स्टेज 2) से पीड़ित हैं। पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द की शिकायत के बाद जब उन्होंने डॉक्टरों से चेकअप कराया तो पता चला कि उनके लीवर में ‘टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर’ है, जो कैंसर (घातक) निकला। ‘पिछले कुछ हफ़्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे हैं… पेट दर्द की वजह से अस्पताल गए, फिर पता चला कि लीवर में ट्यूमर है, और फिर पता चला कि कैंसर है… यह मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल दौर है। लेकिन मैं सकारात्मक हूं और इससे और भी मज़बूत होकर बाहर आऊंगी, इंशाअल्लाह! मेरे परिवार और आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से मैं इससे भी उबर जाऊंगी!’

Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…
Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…
Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…
Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…