Kunal Kohli on Dekho Naa Song: काजोल और आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘फना’ की कहानी दर्शकों को रास आई थी. इस फिल्म के गानों ने लोगों को मंत्रमुग्ध करने का काम किया था. लेकिन फिल्म के एक सॉन्ग से एक्ट्रेस को आपत्ति थी. इस बारे में फिल्म के निर्देशक कुणाल कोहली ने खुलासा किया है. चलिए जानते हैं कि किस बात पर काजोल को ने डायरेक्टर को दी थी चेतावनी.
काजोल के किरदार को लेकर थी असमंजस की स्थिति
हाल ही कुणाल कोहली ने स्क्रीन से बातचीत में साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘फना’ से जुड़ी बातों का जिक्र किया. डायरेक्टर ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने ‘फना’ फिल्म के लिए काजोल के बारे में नहीं सोचा था. क्योंकि उस समय काजोल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. इस लिए निर्देशक को लगा कि वह इतनी चुनौतीपूर्ण फिल्म नहीं करेंगी. हालांकि, एक्ट्रेस ने स्क्रिप्ट सुनते ही हां कर दिया था, जिसने कुणाल कोहली को चौंकाने का भी काम किया था.
‘देखा ना’ सॉन्ग को लेकर दी चेतावनी
फिल्म में एक गान था ‘देखो ना’, जिसे काजोल और आमिर खान पर बारिश के सीन में फिल्माया गया था. निर्देशक ने बताया कि इस गाने के सीन्स को लेकर काजोल तैयार नहीं थीं. अभिनेत्री ने कुणाल कोहली से कहा, ‘देखो, मुझे यह गाना अपने ससुराल वालों के साथ देखना है. इसलिए, आप बोल्ड सीन्स दिखाओ, लेकिन बस इस बात का ध्यान रखना.’
काजोल के किरदार को रियल दिखाया
आपको बता दें कि फना फिल्म में काजोल ने एक दृष्टिबाधित युवती का रोल किया था. निर्देशक ने बताय कि काजोल के किरदार को वास्तविक दिखाना चाहते थे, न कि उसकी विकलांगता से सीमित. कुणाल कोहली ने बताया, ‘हमने उन्हें काले रंग के धूप के चश्मे नहीं पहनाए. क्योंकि मैं उनकी आंखों के साथ खेलना चाहता था. मैं चाहता था कि नायक और दर्शक उनकी आंखों में देखें. मैं उनकी आंखों को ढकना नहीं चाहता था.’
डायरेक्टर ने सीन से नहीं किया समझौता
निर्देशक ने आगे बातचीत में कहा, ‘मैं किसी भी तरह से पीछे नहीं हटना चाहता था. अगर वह अंधी लड़की है तो क्या हुआ? विकलांग व्यक्ति भी उतना ही प्यार करता है जितना कि स्वस्थ व्यक्ति. इसलिए, मैं इसे सीमित नहीं करना चाहता था. मैं इसे दुखद और निराशाजनक नहीं बनाना चाहता था.’
‘फना’ के गानों ने खींचा था ध्यान
2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘फना’ एक रोमांटिक थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह एक दृष्टिहीन कश्मीरी महिला की कहानी है, जो एक ऐसे व्यक्ति से प्यार कर बैठती है जो आतंकवाद से जुड़ा एक खतरनाक रहस्य छुपाता है. इस फिल्म कई जबरदस्त गाने हैं, जैसे- ‘चांद सिफारिश’ और ‘मेरे हाथ में’ आदि.