<
Categories: मनोरंजन

‘एल्विश के शो में अश्लील कंटेंट!’ पार्टनर को कैमरे पर नहलाया, फैंस ने लगाई क्लास

इन दिनों एल्विश यादव का शो एंगेज्ड 2 चर्चा में बना हुआ है. इसमें दिखाए गए बोल्ड कंटेंट को लेकर बवाल मचा हुआ है. इसके साथ ही वे कैमरे पर खुल्लम खुल्ला रोमांस कर रहे हैं.

Elvish Yadav Engaged 2 Trolling: इन दिनों बिग बॉस फेम एल्विश यादव और जिया शंकर का डेटिंग शो ‘एंगेज्ड 2’ चर्चा में है. इस शो में दिखाए जा रहे बोल्ड कंटेंट के कारण इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इसको लेकर फैंस शो और एल्विश दोनों को ट्रोल कर रहे हैं. इसकी वजह ये है कि शो के कंटेस्टेंट्स कैमरे पर खुलेआम इंटीमेट हो रहे हैं. शो में हाल ही में कुछ ऐसा दिखाया गया, जिसने सारी हदें पार कर दी हैं. 

दरअसल हाल ही में एंगेज्ड 2 में लव चैलेंज दिखाया गया, जिसमें मेल कंटेस्टेंट्स को कीचड़ से अपनी फीमेल कंटेस्टेंट्स को नहलाना था. लड़कियों को जंजीरों और हैंकफ से बांधा गया था. वहीं लड़कों को अपनी पार्टनर के पास पहुंचना था. जो पहले अपने पार्टनर के पास पहुंचेगा, उसे अपनी पार्टनर को कैमरे पर नहलाकर उसके शरीर से कीचड़ हटाना था. 

कभी टी-शर्ट उतारना, तो कभी बर्फ से खेलना

इसके अलावा दूसरे टास्क में लड़के को अपनी पार्टनर की टी-शर्ट उतारनी थी. इसमें बड़ी बात ये थी कि उसे टी-शर्ट उतारने के लिए हाथ नहीं लगाना है बल्कि उसे मुंह से उतारना है. एक अन्य टास्क में एक मेल पार्टनर को मुंह में बर्फ रखकर उसे लड़कियों के शरीर पर पिघलाना था. 

एल्विश को ट्रोल कर रहे फैंस

वहीं एल्विश यादव और जिया शंकर के शो में इस तरह के टास्क होने के कारण एल्विश को ट्रोल किया जा रहा है. इस शो के लव टास्क के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कैमरे पर इतना बोल्ड और एडल्ट कंटेंट दिखाने के कारण शो को अश्लील बता रहे हैं. उनका कहना है कि एल्विश इस तरह की चीजों को सपोर्ट नहीं करते थे लेकिन अब उन्हें क्या हो गया है? 

क्यों दिए जा रहे ऐसे सीन्स?

हालांकि शो के मेकर्स का उद्देश्य है कि इस तरह के टास्क से कंटेस्टेंट्स के बीच इंटीमेसी लेवल बढ़ेगा. शो में आए कंटेस्टेंट्स का आखिर में रोका कराया जाएगा. इसके कारण उनके बीच इंटीमेसी को बढ़ाने के लिए इस तरह के टास्क दिए जा रहे हैं. हालांकि कैमरे पर इस तरह के सीन दिखाए जाने के कारण लोग नाराजगी जता रहे हैं. उनका मानना है कि उनकी इस हरकत से युवा पीढ़ी को गलत मैसेज जा रहा है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST