<

क्या शादी के बंधन में बंध गए हैं धनुष और मृणाल? वीडियो देख फैंस रह गए दंग!

सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. साउथ सुपरस्टार धनुष (South Superstar Dhansuh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के शादी के वीडियो की चारों तरफ चर्चा की जा रही है.

Mrunal Dhanush AI Wedding Video Goes Viral:  भारत में AI का इस्तेमाल खूब तेजी से किया जा रहा है. शिक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक हर कोई AI का इस्तेमाल करने में जुटा हुआ है. लेकिन, भारत में कई लोग AI का बड़े ही गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. जहां, हाल ही में सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं.आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

आपने सोशल मीडिया पर ज्यादातर  सेलेब्रिटीज के Memes वायरल होते हुए तो देखा ही होगा. लेकिन, इस बार का मामला जरा हटकर है. दरअसल, इस बार Generative AI ने एक कदम आगे बढ़कर धनुष और मृणाल ठाकुर की शादी का वीडियो तैयार कर हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. वायरल वीडियो के मुताबिक, साउथ सुपरस्टार धनुष और मृणाल ठाकुर ने शादी कर ली है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी पूरी तरह से हैरान हो गए हैं. तो वहीं, दूसरी तरफ वीडियो के नीचे लोगों के बेहद ही मजेदार कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

यहां देखें वायरल वीडियो

AI वीडियो ने किया सभी को हैरान

पहली नजर में जो कोई भी यह वीडियो देखेगा, वह एक दम ही हैरान हो जाएगा. दरअसल, इस वीडियो को इतनी बारीकी से बनाया गया है कि यह बिल्कुल असली लग रहा है. Face-swapping technology और Deepfake टूल्स के जरिए मृणाल और धनुष के चेहरों को एक शादीशुदा जोड़े की तरीह सटीक बनाया गया है. इतना ही नहीं, उनके Expressions और Body Language भी पूरी तरह से वास्तविक लग रहे हैं, मानो जैसे दोनों शादी के बंधन में बंध गए हो. 

वायरल वीडियो देख फैंस की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह AI वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हुआ फैंस के भी होश उड़ गए. हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए. जहां, Twitter (X) और Instagram पर कुछ लोगों ने इसे “अगला बड़ा सिनेमाई कपल” बताया है तो वहीं, दूसरी तरफ किसी ने मजेदार अंदाज में लिखा कि “AI अब कुछ भी कर सकता है, हमें असली और नकली में फर्क करना बेहद ही मुश्किल होते जा रहा है. तो वहीं, कुछ फैंस ने इस जोड़े की जमकर सरहाना की है. 

पहले भी कई सितारों के बने फेक वीडियो

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब किसी फिल्म स्टार्स के फेक वीडियो बनाए गए हो. इससे पहले भी कई स्टार्स के Digital Avatars ने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन, इस बार धनुष और मृणाल के इस वीडियो ने Engagement के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं क्योंकि दोनों ही कलाकार अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय के लिए देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर हैं. 

क्या भविष्य में बदलने वाला कॉन्टेंट क्रियेशन?

यह वीडियो Fan-made video है और इसका वास्तविकता से किसी भी तरह का कोई लेना देना नहीं है. लेकिन, इस वीडियो से एक बात तो यह साफ है कि आने वाले दिनों में कॉन्टेंट क्रियेशन पूरी तरह से तेजी से बदलने वाला है. तो वहीं, जहां कुछ लोग इस वीडियो का आनंद ले रहे हैं. तो वहीं, कुछ लोगों ने इसे गलत ठहराया. फिलहाल, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

Darshna Deep

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST