<
Categories: मनोरंजन

48 साल पुराना वो गाना, जिसमें रेखा ने रूमर्ड हसबैंड के साथ किया था रोमांस, किशोर-लता की आवाज ने रचा इतिहास

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे गाने हैं, जिन्हें आज भी काफी पसंद किया जाता है. ऐसा ही एक गाना और है, जिसे रेखा और विनोद मेहरा पर फिल्माया गया. इसे लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज में अमर बना दिया.

Evergreen Song: हिंदी सिनेमा में कुछ गाने ऐसे होते हैं, जो वक्त के साथ पुराने नहीं होते. वे हर पीढ़ी के दिल में अपनी जगह बना लेते हैं. इन गानों को सुनते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और पर्दे पर नजर आने वाले सितारों का रोमांस आंखों के सामने घूमने लगता है. ऐसा ही एक खूबसूरत गाना एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा पर फिल्माया गया था. खास बात यह है कि इस गीत को सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर और सदाबहार गायक किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी. रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना आज भी संगीत प्रेमियों को खूब पसंद आता है.

रेखा और विनोद मेहरा की जोड़ी

हम बात कर रहे हैं फिल्म घर के मशहूर गाने ‘तेरे बिना जिया जाए ना’ की. साल 1978 में रिलीज हुई इस फिल्म में रेखा और विनोद मेहरा मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी और कलाकारों के अभिनय के साथ इसके गानों ने भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. रेखा की खूबसूरती, विनोद मेहरा का अंदाज और गाने की रोमांटिक धुन ने इसे यादगार बना दिया.

लता मंगेशकर की आवाज

तेरे बिना जिया जाए ना गाने को लता मंगेशकर ने जिस अंदाज में गाया. उसमें प्यार की मिठास और जुदाई का एहसास दोनों झलकते हैं. आरडी बर्मन के संगीत से सजे इस गीत के बोल गुलजार ने लिखे थे. इसकी धुन और शब्द आज भी सुनने वालों को भावुक कर देते हैं.

गाने का जादू

इस गीत को लता मंगेशकर के साथ ही किशोर कुमार ने आवाज दी. उन्होंने पुरुष वाली लाइन्स गाईं, जो संस्करण भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हुआ. दोनों दिग्गज गायकों की आवाज में एक ही गीत का अलग-अलग एहसास सुनने को मिलता है. लता मंगेशकर की आवाज जहां नजाकत और भावनाओं से भरी लगती है. वहीं किशोर कुमार का अंदाज गीत को एक अलग रंग देता है.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth 2026: रश्मिका मंदाना से नुपूर सेनन तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगे ये 5 कपल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

शादी से पहले बुक किया होटल, फिर बाथरूम में ले जाकर किया ऐसा काम; कमरे में मिली कपल की लाश; फोरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा

Varanasi Hotel Murder Suicide Case:वाराणसी कमिश्नरेट के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर के पास स्थित…

Last Updated: November 18, 2026 07:29:22 IST

Aaj ka Mausam:10 राज्यों में अगले 7 घंटे भारी! 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Weather Update 18 November 2026: आज दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन…

Last Updated: November 18, 2026 07:14:21 IST

बॉलीवुड ने 2026 में हॉलीवुड को दी बॉक्स ऑफिस पर टक्कर, ‘धुरंधर 2’ से ‘रामायण’ तक इन फिल्मों का रहा दबदबा

Bollywood vs hollywood box office 2026: 2026 में भारतीय फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर…

Last Updated: November 17, 2026 23:14:33 IST

MS Dhoni IPL Retirement: मैं पल दो पल का शायर हूं…क्रिकेट के मैदान से विदाई, धोनी के वीडियो ने भावुक किए फैंस

MS Dhoni IPL Retirement: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में खिलाड़ी के तौर पर अपने…

Last Updated: November 17, 2026 21:52:41 IST

आजम खान को एक ही दिन दो बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम जमानत, SC से भी मिली राहत

Azam Khan interim bail: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को 17 नवंबर को अदालतों…

Last Updated: November 17, 2026 20:55:01 IST

IPL 2027 में खिलाड़ियों की बड़ी उलटफेर, कोई मुंबई पहुंचा तो किसी ने की दिल्ली में वापसी, देखें पूरी ट्रेड लिस्ट

IPL 2027 Release List: IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों…

Last Updated: November 17, 2026 20:20:29 IST