होम / Gaana Pichkariya Ke Maja Le La : नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज हो गया है

Gaana Pichkariya Ke Maja Le La : नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज हो गया है

Kanchan Rajput • LAST UPDATED : February 21, 2022, 3:52 pm IST

Gaana Pichkariya Ke Maja Le La

Gaana Pichkariya Ke Maja Le La : होली में भले ही अभी कुछ समय हो, लेकिन भोजपुरी गानों और संगीत की दुनिया में होली का पारा चढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में हर दिन एक से बढ़कर एक भोजपुरी होली स्पेशल गाने रिलीज हो रहे हैं। इसी क्रम में पारिवारिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कंटेंट से अपनी पहचान बनाने वाले विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून ने भी अपना नया भोजपुरी गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ रिलीज किया है, जो अब खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह और एक्ट्रेस सृष्टि उत्तराखंडी जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रहे हैं।

Read More : Neha Malik Sizzling Photos : नेहा मलिक ने शेयर की तस्वीरें जिसमें वह ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट मिनी स्कर्ट में नजर आ रही हैं

भोजपुरी गाना ‘पिचरिया के मजा लाले'(Pichkariya Ke Maja Le La) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। इस गाने के वीडियो में देखने को मिल रहा है कि पूरा माहौल बेहद रंगीन हो गया है और दोनों कलाकार जमकर गुलाल उड़ा रहे हैं और गाने का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। गाने के बोल और धुन पर दोनों कमाल का डांस कर रहे हैं और दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों कलाकार रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं। इसमें फैन्स का दिल जीत रहा है नीलकमल का देसी अंदाज। इस गाने के वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज और 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Bhojpuri Holi Song 2022

गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ को नीलकमल सिंह ने गाया है, जो फूहड़ता से दूर बेहद साफ और कर्णप्रिय लिरिक्स वाला है। यह गाना ऐसा है कि किसी को भी झूमने को मजबूर कर देगा। गाने को लेकर नीलकमल सिंह ने कहा कि ‘भोजपुरी म्यूजिक भी अब सिनेमा की तरह ही बदलाव कर रहा है। हमारा गीत-संगीत भी फूहड़ता और दोहरे अर्थ की वर्जनाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहा है। उसी सीरीज का यह गाना है और दर्शक भी इसलिए हमारे गाने को पसंद भी कर रहे हैं। हम बस सभी से यही अपील करेंगे कि आप अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।’

आपको बता दें कि विजय लक्ष्मी भोजपुरी ट्यून से रिलीज भोजपुरी गाना ‘पिचकारियां के मजा लेलs’ को नीलकमल सिंह ने गाया है, जबकि सृष्टि उत्तराखंडी पर इस गाने के वीडियो को फिल्माया गया है। लिरिक्स अरुण बिहारी हैं और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं।

Gaana Pichkariya Ke Maja Le La

Read More : Kajal Aggarwal Baby Shower : प्रेग्नेंट काजल अग्रवाल की गोद भराई रेड कलर के आउटफिट में बहुत खूबसूरत लग रही है

Read More : Trishakar Madhu Wedding photos : त्रिशाकर मधु की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई जिसके कारण तहलका मचा गया है

Connect Us : Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.