Live
Search
Home > मनोरंजन > ‘गबरू’ बनकर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, टीजर को लेकर दी जानकारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

‘गबरू’ बनकर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, टीजर को लेकर दी जानकारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज के बाद अब उनकी अपकमिंग फिल्म गबरू को लेकर जानकारी सामने आई है. फिल्म के टीजर से जुड़ा अपडेट सनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 27, 2026 18:32:04 IST

Mobile Ads 1x1

Gabru Release Update: हाल ही में सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज हुई. रिलीज के 35वें दिन भी फिल्म ठीक-ठाक कारोबार कर रही है. इस फिल्म को जबरदस्त सपोर्ट मिला और फिल्म ने 326.88 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया. 2026 की शुरुआत में आई बॉर्डर 2 की सक्सेज के बाद सनी देओल के पास कई बड़ी फिल्में हैं. इनमें लाहौर 1947, गबरू और इक्का जैसी तमाम फिल्में शामिल हैं. बॉर्डर 2 के बाद अब फैंस उनकी गब्बर के लिए इंतजार कर रहे हैं. अनाउंसमेंट के बाद से ही इसके टीजर का इंतजार किया जा रहा है. इसको लेकर सनी देओल ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसको लेकर फैंस में खुशी की लहर है.

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गबरू को लेकर जानकारी मिली थी कि इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है. वहीं अब कहा जा रहा है कि सनी देओल की गबरू 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा शेयर नहीं की है.

सनी देओल ने दिया अपडेट

एक्टर सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने गबरू के टीजर रिलीज का अहम अपडेट दिया है. इससे फैंस में एक्साइटमेंट बढ़ गई है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें सनी डायरेक्टर शशांक उदयपुरकर और प्रोड्यूसर विशाल राणा के साथ दिख रहे थे. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा’गबरू का टीजर जल्द रिलीज किया जाएगा.’ सनी की इस पोस्ट से लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तो बढ़ा लेकिन असमंजस अभी भी ज्यों का त्यों है कि आखिर फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा और फिल्म कब रिलीज होगी.

Sunny Deol Upcoming Movie Gabru Update

कैसी होगी फिल्म?

बता दें कि पहले जानकारी मिली थी गबरू को 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. हालांकि इसके बाद प्लान में बदलाव कर फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया. अब तक फिल्म की तारीख को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. बता दें कि इखेलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी सनी देओल स्टारर फिल्म गबरू एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. ये एक पावरफुल इमोशनल लेयर्ड सेंट्रल रोल पर आधारित फिल्म होगी. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > ‘गबरू’ बनकर बड़े पर्दे पर छाने को तैयार सनी देओल, टीजर को लेकर दी जानकारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 27, 2026 18:32:04 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS