होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25th March 2022 Written Update होली के दिन सई को लिप लॉक किस करेगा विराट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25th March 2022 Written Update होली के दिन सई को लिप लॉक किस करेगा विराट

Prachi • LAST UPDATED : March 25, 2022, 4:14 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25th March 2022 Written Update: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) इन दिनों सई और विराट की लव लाइफ में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। बता दें कि सई और विराट की लव स्टोरी पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। भवानी और उसका परिवार विराट और सई को अलग करने में लगा हुआ है। वहीं विराट भी अब सई के साथ नहीं रहना चाहता। ऐसे में सई के लिए च्वहाण हाउस में रूकना और भी मुश्किल होता चला जा रहा है। अब तक आपने देखा, होली के मौके पर सई विराट के लिए खाना बनाती है।

विराट और सई को साथ देखकर जलभुन जाएगी पाखी

पाखी, सई के प्लान पर पानी फेर देती है। इसी बीच सई विराट को हासिल करने के लिए एक और कदम उठाने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में सई होली के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आजोयन करेगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सई मीडिया को विराट का सच बताएगी। सई मीडिया के सामने विराट को सैल्यूट करेगी। सई दावा करेगी कि विराट अब भी उसका पति है। होली के दिन विराट भांग के नशे में झूमेगा।

नशे की हालत में विराट सई के करीब चला जाएगा। इतना ही नहीं मौका पाते ही विराट सई को लिप लॉक किस भी कर डालेगा। इसी के साथ सई को उसका हक वापस मिल जाएगा। विराट और सई को इतना करीब देखकर भवानी भड़क जाएगी। भवानी सई को जमकर खरीखोटी सुनाएगी। भवानी कहेगी कि तलाक के बाद अव विराट और सई का कोई रिश्ता नहीं है। भावनी सई को विराट से दूर रहने के लिए कहेगी। हालांकि सई भवानी की बात सुनने से इनकार कर देगी। विराट और सई को साथ देखकर पाखी चिढ़ जाएगी। पाखी विराट और सई को अलग करने की कोशिश करेगी। नशे में होने की वजह से विराट पाखी की कोई भी बात नहीं सुनेगा।

Read More: Sushant Singh Rajput Former Manager Disha Salian के परिवार ने न्याय के लिए लगाई राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से गुहार

Read More: RRR वर्ल्डवाइड 8 हजार स्क्रीन्स पर होगी रिलीज, फैंस ने बनाए स्टार्स के होर्डिंग्स!

Read More: Oscars 2022 Live Streaming जानें भारत में लाइव स्ट्रीम पर कब, कहां और किस तरह से देख सकते हैं अकादमी अवार्ड्स

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.