होम / Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8th April 2022 Written Update शिवानी के आगे माफी की भीख मांगेगा राजीव

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8th April 2022 Written Update शिवानी के आगे माफी की भीख मांगेगा राजीव

Prachi • LAST UPDATED : April 8, 2022, 3:02 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 8th April 2022 Written Update: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी में मेकर्स ने एक बार फिर से च्वहाण परिवार में शादी करवाने की पूरी तरह से तैयारी कर ली है। दरअसल सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दर्शक शिवानी बुआ और राजीव की शादी देखेंगे।

शो में आपके अब तक देखा कि सई विराट का इलाज करना शुरू कर देती है। इस दौरान सई और विराट काफी करीब आ जाते हैं। विराट सई को देखभाल करने के लिए रुपए देता है। विराट की ये हरकत सई का दिल तोड़ देती है। इसी बीच विराट और सई एक बार फिर से एक होने वाले हैं। शिवानी बुआ की वजह से सई और विराट का मिलन होगा।

शिवानी और सई राजीव से मिलने जेल जाएंगी

वहीं अपकमिंग एपिसोड में शिवानी बुआ की जिंदगी में अचानक ही उनके एक्स बॉयफ्रेंड राजीव की एंट्री हो जाएगी। सई राजीव से मिलने चली जाएगी। विराट भी सई का पीछा करते हुए राजीव के पास पहुंच जाएगा। राजीव को देखते ही विराट को अतीत याद आने लगेगा। वहीं विराट को याद आएगा कि किस तरह से राजीव शिवानी को शादी के मंडप में छोड़कर चला गया था। राजीव के जाने के बाद दुल्हन बनी शिवानी ने अपनी जान देने की कोशिश की थी।

राजीव की वजह से शिवानी ने अपने हाथ की नस काट ली थी। जिसके बाद विराट ने शिवानी की जान बचाई थी। विराट गुस्से में राजीव को जेल में डाल देगा। शिवानी और सई राजीव से मिलने जेल जाएंगी। जेल में राजीव शिवानी से माफा मांगेगा। शिवानी को मनाने के लिए राजीव अपने घुटनों के बल बैठ जाएगा। राजीव शिवानी के आगे लाख मिन्नतें करेगा। राजीव का ये हाल देखकर तो विराट का दिल भी पसीज जाएगा। शिवानी राजीव को माफ कर देगी। इतना ही नहीं शिवानी राजीव के साथ शादी करने के लिए भी राजी हो जाएगी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई किस तरह से च्वहाण परिवार के लोगों को इस शादी के लिए मनाएंगे।

Read More:: Shah Rukh Khan Spotted At Atlee Upcoming Film Shooting शाहरुख खान की सेट से फोटो हुईं लीक!

Read More: Kartik Aaryan Photos Leaked From Shehzada Sets एक्शन अवतार में नजर आएंगे कार्तिक

Read More: KGF Chapter 2 Advance Booking इंडिया में बिके शोज, यूके में बिके इतने हजार टिकट्स !

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.