Hindi News / Indianews / Gita Gopinath Appointed Imfs First Deputy Managing Director

Gita Gopinath को आईएमएफ में दी गई एक और प्रमुख भूमिका जनवरी 2022 में संभालेगी पदभार

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: Gita Gopinath : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ में पहले से ही मुख्य अर्थशास्त्री के पद मौजूद गीता गोपीनाथ को आईएमएफ एक और प्रमुख जिम्मेदारी देने जा रहा है। भारतीय मूल की इस महिला को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गीता इस पद पर […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Gita Gopinath : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ में पहले से ही मुख्य अर्थशास्त्री के पद मौजूद गीता गोपीनाथ को आईएमएफ एक और प्रमुख जिम्मेदारी देने जा रहा है। भारतीय मूल की इस महिला को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गीता इस पद पर मौजूद जियोफ्रे ओकामोटो की जगह लेंगी। इस पद की जिम्मेदारी 21 जनवरी 2022 से गीता गोपीनाथ को दी जाएगी। वहीं इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब इस संस्था के टॉप के दोनों पदों पर महिलाएं होंगी। फिलहाल क्रिस्टालिना जार्जिवा इसकी प्रमुख हैं।

‘मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति हूं’, ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में ऐसा क्यों बोले PM मोदी?

Gita Gopinath

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बताया है कि ओकामोटा जल्द ही अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद गीता गोपीनाथ उनकी जगह कामकाज संभालेंगी। वह अभी तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के रूप में कार्य कर रहीं हैं। बता दें कि गीता गोपीनाथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में नियुक्त होने वाली दूसरी भारतीय हैं। गीता से पहले आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री रहे हैं। (Gita Gopinath)

भारत और अमेरिका दोनों की है नागरिकता (Gita Gopinath)

गीता गोपीनाथ मूलरूप से केरल की हैं। उनके पास अमेरिका और भारत दोनों की नागरिकता है। वे अभी भी अपने पिता का ही नाम लगाती हैं। उनके पिता का नाम गोपीनाथ है। गीता 2018 में कटऋ की मुख्य अर्थशास्त्री बनी थीं। उनका समय खत्म होने पर उन्हें हार्वर्ड में वापस लौटना था लेकिन वे अब हार्वर्ड को छोड़कर इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में ही रहेंगी। उन्हें 21 जनवरी से नई जिम्मेदारी मिलेगी।

Also Read : Petrol Diesel Price Today 3 December 2021 : महानगरों में तेल के दाम आज इस प्रकार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

International Monetary Fund

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue