43
Govinda Affair Controversy: बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच का झगड़ा अब एक नया मोड़ ले चुका है. हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुनीता आहूजा का गुस्सा अब थोड़ा शांत हुआ है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पुरानी तस्वीरें शेयर की है, जिसे लोग सुलह का संकेत मान रहे है. हालांकि, इस पूरे विवाद में जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह है एक्ट्रेस कोमल की चुप्पी. गोविंदा ने खुद माना है कि अगर कोमल इस मामले में कुछ भी गलत बोल देतीं, तो उनकी छवि पूरी तरह बर्बाद हो सकती थी. परिवार और करियर के बीच फंसे गोविंदा अब अपनी पत्नी को मनाने और अपने बेटे यशवर्धन को लॉन्च करने की कोशिशों में जुट गए है.
नई एक्ट्रेस कोमल ने गोविंदा की मदद कैसे की?
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच चल रहे इस बड़े विवाद में नई एक्ट्रेस कोमल ने बहुत समझदारी दिखाई. गोविंदा ने कोमल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही वे आज सुरक्षित महसूस कर रहे है. जब सुनीता उन पर गंभीर आरोप लगा रही थी, तब कोमल ने चुप्पी साधे रखी और एक शब्द भी गलत नहीं बोला. गोविंदा के अनुसार, कोमल ने इस झगड़े का फायदा उठाकर मशहूर होने की कोशिश नहीं की. उन्होंने बहुत ही शालीनता दिखाई और शांत रहकर गोविंदा की इज्जत को और ज्यादा खराब होने से बचा लिया.
सुनीता आहूजा ने क्या आरोप लगाए?
सुनीता आहूजा ने कई इंटरव्यू में गोविंदा पर धोखाधड़ी और अफेयर के सीधे आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें ‘कोमल’ नाम से ही नफरत हो गई है. सुनीता का कहना है कि 63 साल की उम्र में गोविंदा का किसी जवान लड़की के साथ नाम जुड़ना परिवार के लिए शर्म की बात है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन की मदद करने के बजाय बाहर के लोगों पर पैसा खर्च कर रहे है. सुनीता ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इन बातों का पक्का सबूत मिल गया, तो वे गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी और उनसे अलग हो जाएंगी.
गोविंदा ने क्या सफाई दी?
गोविंदा ने इन सब बातों को अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश बताया है. उनका कहना है कि जो लोग उनकी कामयाबी से जलते है, वे उनके परिवार को भड़काकर उन्हें बदनाम कर रहे है. गोविंदा ने साफ किया कि कोमल उनकी अपनी फिल्म से करियर शुरू कर रही है और वे सिर्फ एक गुरु की तरह उनकी मदद कर रहे है, उनके बीच कोई अफेयर नहीं है. उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने सालों तक बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, लेकिन कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया. उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने बेटे के करियर के लिए बड़े फिल्म मेकर्स से बात कर रहे है. अच्छी खबर यह है कि अब सुनीता का गुस्सा थोड़ा कम हो रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.