<
Categories: मनोरंजन

हल्दीराम खानदान की ‘पावरफुल’ बहू: कौन है केनीशा पालीवाल? जिनकी डिग्री और करियर के चर्चे शादी से भी ज्यादा है

लंदन की बिजनेस एग्जीक्यूटिव केनीशा पालीवाल हल्दीराम परिवार की बहू बन गई है. उन्होंने ग्रुप के एमडी के बेटे विवेक अग्रवाल से नागपुर में शाही शादी की. केनीशा अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज से शिक्षित है और फिलहाल एक ग्लोबल कंपनी संभाल रही है. इस भव्य शादी में शाहिद कपूर ने भी परफॉर्म किया.

मशहूर स्नैक ब्रांड हल्दीराम (Haldiram) के परिवार में एक नई सदस्य की एंट्री हुई है, जिनकी हर तरफ चर्चा हो रही है.  लंदन में पली-बढ़ीं और अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली केनीशा पालीवाल की शादी हल्दीराम ग्रुप के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल से हुई है.  नागपुर में हुई यह शादी बेहद आलीशान थी.  इस शादी की चर्चा सिर्फ इसलिए नहीं हो रही कि यह बहुत महंगी थी या इसमें बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने डांस किया था, बल्कि लोग केनीशा की काबिलियत के भी कायल हो रहे है.  केनीशा का करियर बहुत शानदार रहा है और उनकी ऊंची शिक्षा ने इस शादी को और भी खास बना दिया है.

कौन है केनीशा पालीवाल?

केनीशा पालीवाल केवल एक मशहूर बिजनेस घराने की बहू ही नहीं है, बल्कि उनकी अपनी एक दमदार पहचान भी है.  केनीशा का पालन-पोषण लंदन (UK) में हुआ है और वे दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटीज में से एक कॉर्नेल और कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई है.  फिलहाल वे लंदन की एक बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी ‘डेल्टा कॉर्प होल्डिंग्स’ में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रही है.  वे इतनी प्रतिभाशाली है कि शादी से पहले वे दुनिया की दिग्गज कंपनी ‘गोल्डमैन सैक्स’ में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है.

View this post on Instagram

A post shared by The Cake Affair Ⓡ | Custom Cake Boutique (@thecakeaffair.nagpur)

नागपुर की सबसे शाही शादी और बॉलीवुड का तड़का

केनीशा की शादी हल्दीराम ग्रुप के एमडी कमल अग्रवाल के बेटे विवेक अग्रवाल से हुई है.  यह शादी नागपुर में हुई और इसे शहर की अब तक की सबसे भव्य शादियों में से एक माना जा रहा है.  शादी की चमक-धमक तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर ने स्टेज पर अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी.  सोशल मीडिया पर इस शादी के वीडियो खूब वायरल हो रहे है, जिसमें एक अनोखा ‘उल्टा लटका हुआ झूमर केक’ भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. 
Mansi Sharma

Recent Posts

Raipur News: इलाज के नाम पर बर्बरता! नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बेरहमी से हुई मारपीट, FIR दर्ज

Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…

Last Updated: March 30, 2026 23:47:49 IST

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे CSK की निकली हवा! MS धोनी के बिना चेन्नई की शर्मनाक हार, देखें हाईलाइट

CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…

Last Updated: March 30, 2026 23:17:11 IST

April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल में प्रदोष व्रत का खास महत्व, जानें कब-कब रखें व्रत और क्या है पूजा मुहूर्त

April Pradosh Vrat 2026:  अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…

Last Updated: March 30, 2026 22:47:29 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर निकलने वाली है शोभायात्रा, भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगी जेल!

Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…

Last Updated: March 30, 2026 21:52:41 IST

राजीव गांधी को ‘मजबूर’ करने वाला वह नेता, जिसे ‘हत्या-एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर’ के आरोप ने किया बर्बाद!

असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…

Last Updated: March 30, 2026 21:42:58 IST

Hanuman Jayanti: घर में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से बदल सकती है किस्मत, जानें सही दिशा और विधि

Hanuman Jayanti:  हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…

Last Updated: March 30, 2026 21:26:35 IST