Imran Khan: एक्टर इमरान खान की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही. उन्होंने फिल्मी करियर ही नहीं पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव देखे. उनकी टीनएज से लेकर 30s के बीच तक 18 साल के सफर में उन्होंने अपने माता-पिता के तलाक और उनके अपने तलाक के लंबे समय तक काफी ट्रॉमा झेला. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इन परेशानियों के कारण वे बहुत ज्यादा पर्सनल, मेंटल और इमोशनल ट्रॉमा से गुजरे.
शादी के कुछ ही सालों में हो गया था तलाक
हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि साल 2019 में अवंतिका मलिक से उनका अलग होना उनकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद रहा. एक इंटरव्यू के दौरान इमरान खान ने अपने पुराने समय को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी के साथ उनका रिश्ता कम उम्र में शुरू हुआ था. 17-18 साल की उम्र में दोनों का रिश्ता शुरू हो गया था.हम रिश्ते को मैनेज करना नहीं जानते थे. सालों तक डेट करने के बाद साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली. साल 2013 में बेटी इमारा का जन्म हुआ. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा सही नहीं चला और उन्होंने 2019 में तलाक ले लिया.
पत्नी से अलग होने के बाद सुधरी मेंटल हेल्थ
उन्होंने अपने तलाक पर बात करते हुए कहा कि तलाक के बाद लोगों की मेंटल हेल्थ खराब हो जाती है लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं था. तलाक के बाद मेरी मेंटल हेल्थ ठीक हो गई थी. उनकी मेंटल हेल्थ को सुधारने में बेटी की कस्टडी और उसकी जिम्मेदारी ने उन्हें सपोर्ट किया. उन्होंने इस तलाक के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया क्योंकि दोनों उस वक्त समझदार नहीं थे. बता दें कि अब एक्टर लेखा वाशिंगटन के साथ रिश्ते में हैं.
माता-पिता के तलाक से हो गए थे डिप्रेस
बता दें कि इससे पहले इमरान खान अपने माता-पिता का तलाक भी देख चुके थे, जिसके कारण उनकी जिंदगी का काफी समय इमोशनली स्ट्रगल में गया. बता दें कि इमरान खान के पिता का नाम अनिल पाल और मां का नाम नुजहत खान था. जब इमरान डेढ़ साल के थे, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. इस तलाक के कारण इमरान के बचपन पर गहरा असर पड़ा. इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान कुछ समय के लिए हकलाने की परेशानी हो गई थी. उनकी मां ने उन्हें अकेले पाला. वे अपनी मां के साथ मुंबई में रहते थे. उन्होंने ऊटी के बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई की. मां के प्यार के कारण उन्होंने अपनी मां का सरनेम अपनाया.