होम / Jug Jugg Jeeyo first look वरुण धवन और कियारा आडवाणी दुल्हा और दुल्हन बने नजर आए

Jug Jugg Jeeyo first look वरुण धवन और कियारा आडवाणी दुल्हा और दुल्हन बने नजर आए

Prachi • LAST UPDATED : November 21, 2021, 1:39 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Jug Jugg Jeeyo first look: वरुण धवन (Varun Dhawan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo)  में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से सभी के फर्स्ट लुक्स सामने आ गए हैं। फिल्म के लुक्स से साफ है कि यह फिल्म शादी और रिश्तों के बारे में है। करण जौहर की इस फिल्म से कई तस्वीरें सामने आई हैं।

पहली फोटो में वरुण धवन और कियारा आडवाणी शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। कियारा बेहद खुश हैं और वरुण उनके माथे को चूम रहे हैं। दूसरी फोटो में नीतू कपूर (Neetu Kapoor) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) हैं। दोनों एक दूसरे को देखकर हंस रहे हैं। तीसरी फोटो में नीतू कपूर, प्राजक्ता कोली, अनिल कपूर और वरुण धवन किसी को देख रहे हैं। बाकि फोटोज में कियारा की दुल्हन के रूप में एंट्री है।

(Jug Jugg Jeeyo first look) एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी

वहीं करण जौहर (karan johar) ने कैप्शन में लिखा, ‘#JugJuggJeeyo सिनेमाघरों में 24 जून 2022 को आ रही है। आइए परिवार को हमारे साथ सेलिब्रेट करें।’ ये एक फैमिली ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म का फर्स्ट लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये फोटोज इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है।

बता दें कि फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। करण जौहर इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म के साथ नीतू कपूर पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली अहम किरदार निभाएंगे। वरुण धवन और कियारा आडवाणी की यह साथ में पहली फिल्म है। अनिल कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी भी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आने वाली है।

Read More: Kangana Ranaut के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने दी पुलिस में शिकायत

Read More: Happy Birthday Helen बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल आज मना रही हैं अपना बर्थडे

Read More: Hit-The First Case राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म हिट इस दिन होगी रिलीज

Connect With Us:-  Twitter Facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.